Video viral of Gwalior's TI: ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ग्वालियर में इन दिनाें माेहर्रम के दाैरान ताजिया निकाले जा रहे हैं। इस दाैरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल काे भी तैनात किया गया है। इसी बीच बहाेड़ापुर टीआइ का एक वीडियाे तेजी से वायरल हाे रहा है। जिसमें टीआइ अमर सिंह सिकरवार ढाेल लेकर पूरे जाेश के साथ बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अन्य समाजजन भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं।
MP: वायरल वीडियाेः ग्वालियर में बहाेड़ापुर टीआइ अमर सिंह सिकरवार का दिखा नया अंदाज। ताजिया में पूरे जाेश के साथ बजाया ढाेल, वीडियाे हुआ वायरल। pic.twitter.com/4IsnsRJIfT
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 6, 2022
दरअसल इन दिनाें माेहर्रम का माह चल रहा है। जिसमें मुस्लिम समाज द्वारा ताजिया निकाले जाते हैं। जिसमें लाेग अखाड़े के साथ ही ढाेल भी बजाते हैं। ऐसे में कभी-कभी विवाद की स्थिति भी निर्मित हाे जाती है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शाम से ही शहर के प्रमुख बाजाराें एवं चाैराहाें पर पुलिस बल काे तैनात किया गया है। इस दाैरान बहाेड़ापुर टीआइ अमर सिंह सिकरवार भी अपने क्षेत्र में पुलिस चेकिंग की जांच करने पहुंचे थे। जब उन्हाेंने ताजिया निकलते देखा ताे लाेगाें के बीच पहुंच गए। लाेगाें ने जब आग्रह किया ताे उन्हाेंने भी तत्काल ढाेल लेकर बजाना शुरू कर दिया। उनकाे पूरे जाेश से ढाेल बजाते देख समाज के अन्य लाेगाें में जाेश आ गया। यह वीडियाे इन दिनाें शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Posted By:
- Font Size
- Close
- # Video viral of Gwalior's TI
- # Video of Gwalior's TI goes viral
- # Gwalior TI Amar Singh Video Viral
- # Gwalior Crime News
- # Gwalior Police News
- # Gwalior Highlights
- # Gwalior Breaking News
- # ग्वालियर टीआइ अमर सिंह वीडियाे वायरल
- # ग्वालियर क्राइम न्यूज
- # ग्वालियर पुलिस न्यूज
- # ग्वालियर हाइलाइट्स
- # ग्वालियर ब्रेकिंग न्यूज