Hoshangabad News: होशंगाबाद, नवदुनिया प्रतिनिधि। इटारसी की होरियापीपर रेत खदान पर नये और पुराने रेत ठेकेदारों के बीच में मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे जमकर विवाद हो गया। झगड़े में तीन लोगों को चोट आई है जिन्हें इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के दौरान नये ठेकेदार कर्मचारियों द्वारा जान बचाने के लिए गोली चलाए जाने के बात भी सामने आ रही है।
Hoshangabad News: रेत कंपनी के कर्मचारियों ने की फायरिंग, ग्रामीणों ने छुड़ाई पिस्टल#mpnews #hoshangabadnewshttps://t.co/KfZo1cW1VW pic.twitter.com/Jr6WGU1j0x
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 26, 2021
बताया जा रहा है कि गोली चलने के बाद ग्रामीण और आक्रोशित हो गए थे और कर्मचारी से पिस्टल छीन ली। हालांकि पुलिस अभी गोली चलने की बात की पुष्टि नहीं कर रही है। घटना की जानकारी लगने के बाद रामपुर गुर्रा थाने का बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। विवाद के दौरान का एक वीडियाे इटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है।
रामपुर थाना प्रभारी अरविंद पराशर का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेत खदान के इंचार्ज आरपी सिंह ने बताया कि खदान पर ठाकुर कंस्ट्रक्शन के विक्की, जय अपने साथियों के साथ आए खदान की रोड को तोड़ने लगे। हमारी कंपनी के लोगों ने जब मना किया तो मारपीट करने लगे इसी दौरान गांव के भी लोग भी उनके साथ मिलकर मारने लगे।
करीब तीन सौ से चार सौ लोगों ने एक साथ हमला किया था। इंचार्ज सिंह के मुताबिक कई लोगों के पास तलवार, लाठी भी थे। हाल ही में आरकेटीसी कंपनी को रेत खदानों का ठेका मिला है वहीं पुराने ठेका कंपनी ठाकुर कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी यहां से रेत उठाना चाहते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आए हैं। रामपुर गुर्रा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों पक्षों के लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #firing in itarsi
- #Employees of sand company fired
- #Hoshangabad News
- #crime news
- #madhya pradesh news