नर्मदापुरम, नवदुनिया प्रतिनिधि। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ नजर आई हैं। भ्रमण के दौरान बाघिन व शावक पर्यटकों को नजर आए हैं। शावकों को बाघिन के साथ अठखेलियां करते देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इसे अपने इंटरनेट मीडिया के विभिन्न साइट्स पर प्रसारित किया है। कुछ दिन पहले एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ दिखी थी, जो अब थोड़े बड़े हो चुके हैं। यह बाघिन पिछले कुछ दिनों से जंगल में विचरण कर रही थी। एक साथ तीन शावकों के दिखने से पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति का कहना है कि इस तरह का बाघिन का अपने शावकों के साथ प्रसन्‍न मुद्रा में नजर आना काफी हर्ष का विषय है। बाघों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बाघों पर नजर रखने के निर्देश गश्ती दल को दिए गए हैं। सतपुड़ा टाइगर क्षेत्र में का पर्यटकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ हैं। बाघों को देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं।

Posted By: Ravindra Soni

Mp
Mp
 
google News
google News