Acdident in Indore : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक यात्री बस 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल हैं। मौके पर बस में दबे यात्रियों को निकाले का कार्य चल रहा है। घायल यात्रियों को अस्पताल भी पहुंचाया गया है। एसपी (ग्रामीण) भगवतसिंह बिरदे ने 5 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
इंदौर के सिमरोल के पास बस दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं: CM
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) June 23, 2022
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने हादसे पर ट्वीट करते हुए शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि इंदौर के सिमरोल के पास बस दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
Acdident in Indore : इंदौर से खंडवा जा रही बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत#mpnews #accident https://t.co/fxWMwIvSoB pic.twitter.com/kz53NBnpu7
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 23, 2022
बताया जाता है कि गुरुकृपा ट्रैवल्स की बस दोपहर 2.30 बजे इंदौर से खंडवा जा रही थी। हादसा गुरुवार दोपहर सिमरोल थाना क्षेत्र के भैरव घाट पर हुआ। यहां इंदौर से खंडवा जा रही यात्रियों से भरी बस संतुलन खोने के बाद पलट गई और करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद बस के चारों पहिए ऊपर हो गए। बस में 50 से 60 यात्री मौजूद थे।
घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एसपी(ग्रामीण) भगवतसिंह बिरदे ने 5 लोगों के मरने की पुष्टि की है।#mpnews #indorenews #ACCIDENT https://t.co/fxWMwINtg9 pic.twitter.com/pwQTgWsIuj
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 23, 2022
घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भेजा गया है।
मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख की सहायता - इंदौर जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। इंदौर कलेक्टर ने इंदौर आरटीओ और डिप्टी कलेक्टर को मौके पर भेजा है।
मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख की सहायता - इंदौर जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। इंदौर कलेक्टर ने इंदौर आरटीओ और डिप्टी कलेक्टर को मौके पर भेजा है।
तेज आवाज में बज रहे थे गाने - एक महिला यात्री ने बताया कि बस तेज रफ्तार में चल रही थी और उसमें तेज आवाज में गाने भी बज रहे थे। शनि मंदिर के पास बस ने पहले ट्रक को टक्कर मारी, इसके बाद खाई में जा गिरी। गुरुकृपा ट्रैवल्स की बस इंदौर से दोपहर 2.30 बजे रवाना हुई थीएक महिला यात्री ने बताया कि बस तेज रफ्तार में चल रही थी और उसमें तेज आवाज में गाने भी बज रहे थे। शनि मंदिर के पास बस ने पहले ट्रक को टक्कर मारी, इसके बाद खाई में जा गिरी।
मंत्री सिलावट और ठाकुर पहुंचे एमवाय अस्पताल
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी घटना स्थल पर पहुंच गई थीं। इसके बाद वे एमवाय अस्पताल गईं। वहीं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी घायलों को देखने एमवाय अस्पताल पहुंचे। उधर, संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह और पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।
Posted By: Hemraj Yadav
- Font Size
- Close