Indore Weather Update: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। गुरुवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे, सुबह 8:30 बजे तक पारा 26 डिग्री तक पहुंच गया था। पिछले तीन-चार दिनों से शहर में बादल छाए रहने के बाद अंततः गुरुवार को कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, तो कई इलाके में अच्छी वर्षा हुई। लगातार उमस से परेशान लोगों को इससे कुछ राहत मिली। इंदौर में पिछली बार बारिश 25 जून को हुई थी।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से पर्याप्त नमी न मिलने और मौजूदा कोई सिस्टम न होने कारण वर्षा की गतिविधियां अभी बाधित हुई। पिछले दो दिनों से शहरवासी उमस से बेहाल थे। भीषण गर्मी के बाद कुछ दिन पहले हुई तेज बारिश ने लोगों के बीच राहत की आस जगाई थी। लेकिन इसके बाद से शहर में बूंदाबांदी भी नहीं हुई है। बादल छाए रहने से उमस बढ़ती जा रही है। अब लोगों को मानसून की झड़ी का इंतजार है।
बुधवार को जहां दिन में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। वहीं गुरुवार सुबह शहर में पश्चिमी हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को शहर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं एक व दो जुलाई को शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। गौरतलब है कि
मानसून के समय से इंदौर पहुंचने के बाद भी इस वर्ष जून माह में बारिश का औसत कोटा पूरा नहीं हो सका है। पिछले पांच साल में इस बार जून माह में सबसे कम वर्षा इंदौर जिले में हुई है। इस वर्ष जून में वर्षा सामान्य से करीब 37 प्रतिशत तक कम है। जबकि वर्ष 2019 में जून माह में वर्षा सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम रही रही थी।
Posted By: Sameer Deshpande
- Font Size
- Close
- # indore weather update
- # weather in indore
- # indore weather report
- # indore weather forecast
- # monsoon in indore
- # rain in indore
- # temperature in indore
- # indore news
- # indore news hindi
- # madhya pradesh news
- # mp news
- # इंदौर का मौसम
- # इंदौर में बारिश
- # इंदौर में मानसून
- # इंदौर का तापमान
- # इंदौर में गर्मी
- # इंदौर न्यूज
- # इंदौर न्यूज हिंदी
- # मध्य प्रदेश न्यूज
- # एमपी न्यूज