Indore Weather Update: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। गुरुवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और अल सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में गुरुवार दोपहर तक गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे।
गौरतलब है कि बुधवार सुबह शहर में हल्के बादल छाए रहे जो दोपहर होते-होते छट गए। दिन में तेज गर्मी व उमस के कारण वोट डालने के लिए घरों से बाहर निकले लोग भी परेशान हुए। दिन में सूरज की बादलों से लुका छिपी जारी रही और दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को तपिश का अहसास भी हुआ। दिन में दक्षिणी पश्चिमी व दक्षिणी हवाएं आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। शाम के समय हवाएं शांत रही। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। मंगलवार को हुई वर्षा के बाद जहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम हो गया था। वहीं बुधवार को वर्षा न होने से अधिकतम तापमान में इजाफा भी देखने को मिला। बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.3 डिग्री दर्ज किया गया।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी बना चक्रवाती हवाओं का घेरा अभी उड़ीसा और उससे जुड़े छत्तीसगढ़ क्षेत्र में बना हुआ हैं। इसके कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा हो रही है। यह सिस्टम जैसे ही पश्चिमी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा उसके बाद इंदौर सहित आसापास के जिलों में आठ जुलाई के बाद से वर्षा की गतिविधियां बढ़ेगी। इंदौर में अब तक 225 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह औसत वर्षा से 37 मिमी अधिक है। पिछले कई दिनों से इंदौर में वर्षा का आंकड़ा औसत से कम बना हुआ था। वहीं मंगलवार को हुई वर्षा ने बारिश का कोटा भी पूरा किया और औसत से अधिक वर्षा की।
Posted By:
- Font Size
- Close
- # indore weather update
- # weather in indore
- # indore weather report
- # indore weather forecast
- # monsoon
- # rain in indore
- # cloudy
- # temperature in indore
- # indore news
- # indore news hindi
- # madhya pradesh news
- # mp news
- # इंदौर का मौसम
- # मानसून
- # इंदौर का तापमान
- # इंदौर में बारिश
- # इंदौर न्यूज
- # इंदौर न्यूज हिंदी
- # मध्य प्रदेश न्यूज
- # एमपी न्यूज