इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। इंदौर में अभी सुबह व शाम को हल्की ठंड का एहसास ही हो रहा है। गुरुवार सुबह बादल छंटने के कारण शहर को धुंध से राहत मिली। सुबह 7.30 से 8.30 के बीच दृश्यता दो से ढाई हजार मीटर तक दर्ज की गई।
गौरतलब है कि विगत दो दिनों से सुबह के समय दृश्यता 1500 मीटर तक दर्ज की जा रही थी। गुरुवार सुबह बादल छंटने के साथ धूप का असर भी दिखाई दिया। दिन में उत्तर-पूर्वी हवाएं आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार सुबह अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तामपान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.8 डिग्री दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान और उससे जुड़े पंजाब क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से अगले कुछ दिन तक तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी। इंदौर में मौसम शुष्क बना रहेगा और अगले दो दिन तक तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के पश्चात इंदौर सहित प्रदेश में ठंड का असर एक बार पुनः दिखाई देगा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस बार तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने कारण यह मौसम फसलों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव होने से फसलों में कीड़े और फफूंद लगने की आशंका रहती है। वहीं इस बार मौसम सामान्य रहने से फसलों में इस तरह की समस्या कम होगी।
Posted By: Sameer Deshpande
- Font Size
- Close
- # indore news
- # mp news
- # weather update
- # weather report
- # weather forecast
- # weather in indore
- # cold
- # cold wave
- # mist
- # visiblity
- # इंदौर न्यूज
- # मप्र न्यूज
- # मौसम का हाल
- # इंदौर का मौसम
- # मौसम की जानकारी
- # ठंड
- # शीतलहर
- # धुंध
- # दृश्यता