Edible Oil Price in Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मूंगफली की मजबूत निर्यात मांग और कच्चे माल की तंग आपूर्ति से गुजरात के ज्यादातर मूंगफली तेल के प्लांट कम दामों पर बिकवाली से पीछे हट रहे हैं। इससे मूंगफली तेल के दामों को सपोर्ट मिल रहा है। इंदौर में मूंगफली तेल सुधरकर नीचे में 1710-1730, मुंबई 1710 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। इन दिनों मूंगफली तेल ही एकमात्र खाद्य तेल है, जो मजबूती की ओर अग्रसर है। आगे भी इसमें बड़ी गिरावट की उम्मीद कम नजर आ रही है।

सूत्रों के अनुसार, रूस-यूक्रेन सौदा आगे भी जारी रहने से सनफ्लावर आइल में दबाव देखने को मिला है। वहीं, अमेरिका में सोया तेल का स्टाक उम्मीद से कम होने के कारण सीबीओटी सोया तेल में सुधार देखा गया है। फरवरी में अमेरिकी सोया तेल के स्टाक में करीब 1.1 फीसद की गिरावट आई है। जनवरी की तुलना में फरवरी में अमेरिकी सोयाबीन क्रश 7.6 फीसद कम हुआ है। अमेरिकी किसानों द्वारा 2023 में 87.768 मिलियन एकड़ में सोयाबीन लगाने की उम्मीद है।

दूसरी ओर अर्जेंटीना में सूखे की समस्या के कारण उच्च मांग के समय उनके सोयामील और सोया तेल का उत्पादन गिर सकता है। इधर, भारतीय बाजारों में सोया तेल में छुटपुट मांग बाजार में आने से गिरते दामों में रुकावट आई है। गुरुवार को इंदौर सोया तेल 1040-1045 रुपये प्रति दस किलो बोला गया। इंदौर छावनी मंडी में सोयाबीन बेस्ट 5300, एवरेज 4800-5000 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला गया।

लूज तेल के दाम - (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1710-1730, मुंबई मूंगफली तेल 1710, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1040-1045, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1000, इंदौर पाम 1000, मुंबई सोया रिफाइंड 1040, मुंबई पाम तेल 950, राजकोट तेलिया 2700, गुजरात लूज 1675-1700, कपास्या तेल इंदौर 935 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम - नीमच प्रोटीन 5325, धानुका 5425, धीरेंद्र सोया 5430, प्रेस्टीज 5400, रुचि 5325, अवी एग्रो 53000, बसंल 5400, मित्तल 5401, सांवरिया 5400, सालासर 5400, अंबिका जावरा 5425, प्रकाश 5425, रामा 5300 कृति 5325, खंडवा 5350, एमएस साल्वेकस 5425, लक्ष्मी 5300, अंबिका कालापीपल 5325, एमएस पचोर 5375 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

कपास्या खली - (60 किलो भरती) इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2750 रुपये।

Posted By:

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close