Indore News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया गेम का आयोजन अलग-अलग शहरों में किया जा रहा है। इंदौर में भी खेलो इंडिया गेम्स की कई प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। खेलों को प्रमोट करने के लिए जिला प्रशासन भी अनूठी पहल कर रहा है। प्रशासनिक संकुल में टोक्यो ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा की रंगोली बनाई जा रही हैं। उनके हाथ मे टोक्यो में मिला गोल्ड मेडल भी हैं। छत्तीसगढ़ का कलाकार 100 किलो रंगोली से फर्श पर तस्वीर को आकार देने में जुड़ हुआ है। चार दिन में यह तस्वीर आकार लेगी।

शहर में खेलो इंडिया की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। खेलों को प्रमोट करने के लिए स्कूल और कॉलेजों प्रमोशन कार्यक्रम हुए और अब प्रशासनिक संकुल में रंगोली बनाई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ में रहने वाले संतोष पटेल विगत चार दिनों से रंगोली बनाने में जुटे हैं। उनके साथ अलख खरे और प्रवीण सिंह भी हैं। 20 बाय 20 के क्षेत्र में रंगोली बनाने में 90 से 100 किलो रंगोली का उपयोग किया जाएगा। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के हाथ में गोल्ड दिखाते हुए तस्वीर बनाई।

संतोष पटेल का कहना है की रंगोली बनाने के लिए पहले जमीन पर चौक से हल्की सी रेखाएं बनाई जाती है। इसके बाद मोबाइल में देखकर इन रेखाओं में अलग-अलग कलर को नेचुरल तरीके से सजाया जाता है। ताकि तस्वीर को उभरकर सामने आए। संतोष का कहना है कि करीब 3 साल पहले रंगोली बनाने की प्रैक्टिस शुरू की थी। मोबाइल में देखकर घरों के बाहर छोटी रंगोली बनाई। इसके बाद बड़ी रंगोलियां बनाना शुरू की इससे पहले कई जिलों में रंगोली बना चुके हैं।

जबलपुर में बनाई किसान की रंगोली को मिली खूब प्रसंशा

संतोष पटेल का कहना है कि इससे पहले रीवा और जबलपुर जिले में भी रंगोली बनाई थी। जबलपुर में बनाई गई रंगोली की खूब प्रशंसा हुई। उस दौरान किसान और उसके हाथों में मटर की फलियों को फर्श पर उकेरा गया था। कलेक्टर इलैया राजा टी ने भी इस दौरान रंगोली को देखा और खूब प्रसंशा की। इसके बाद उन्होंने ही इंदौर में भी रंगोली बनाने बुलाया।

Posted By: Sameer Deshpande

Mp
Mp
 
google News
google News