Today In Indore इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 7 मार्च को होंगे। इसमें फाल्गुनी पूर्णिमा के मौके पर जगह-जगह होली खेली जाएगी। इसके साथ ही रंग वाली होली भी खेली जाएगी। शहर से दो साईं प्रभातफेरियां भी निकलेगी। इस बार पर्यावरण संरक्षण और गोशालाओं के आत्मनिर्भर बनाने की भावना से कंडों से होली जलाई जा रही है।
- शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में नाम जप परिक्रमा सुबह आयोजित किया जाएगा। इसमें भक्त नाम-जप परिक्रमा लगाते हुए मंदिर परिसर की परिक्रमा लगाएंगे। परिक्रमा में बाद पुजारियों द्वारा श्रृंगार और आरती की जाएगी। इस अवसर पर भक्त शामिल होकर दर्शन पूजन करेंगे।
- देवी अहिल्या साईं सोशल भक्त समिति द्वारा 27 दिवसीय सांई बाबा महोत्सव के चौथे दिन आनंद विहार से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी का स्वागत विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजन की तैयारियां वहद स्तर पर की जाएगी।
- इंदौर शहर साईं भक्त सेवा समिति के तत्वावधान में सांई बाबा महोत्सव के 22 दिनी आयोजन की शुरुआत होगी। इसमें पहले दिन प्रभातफेरी एयरपोर्ट रोड़ रतनबाग साईं मंदिर से निकलेगी। 22 दिनी प्रभातफेरी के समापन के पश्चात 30 मार्च रामनवमी पर्व पर साईं बाबा की पालकी यात्रा भी बड़ा गणपति मंदिर से निकाली जाएगी।
- शहरभर में होलिका दहन मंगलवार को भी फाल्गुनी पूर्णिमा पर होगा। विंध्याचल नगर रहवासी संघ द्वारा एरोड्रम पर रात 10.30 बजे होलिका दहन किया जाएगा। सुभाष नगर सेवा समिति द्वारा होलिका दहन सुभाष नगर में रात 8 बजे होगा। इस मौके पर होलिका दहन कर लोग सुख-समृद्धि की कामना करेंगे और होली खेली जाएगी।
- सात दिनी भागवत कथा आइडीए ग्राउंड रसोमा चौराहा पर दोपहर 2 बजे से होगी। इसमें महिला-पुरुषों के लिए बैठक की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। कथा प्रसंग के अनुसार उत्सवों का आयोजन भी प्रतिदिन किया जा रहा है। कथा समापन के बाद आरती और प्रसाद वितरण का क्रम भी जारी है।
Posted By: Sameer Deshpande
- # Today in Indore
- # Todays Event in Indore
- # Today Program List in Indore
- # Indore City Latest News
- # Indore News in Hindi
- # Indore Samachar
- # इंदौर में आज
- # इंदौर में आज के कार्यक्रम
- # इंदौर शहर में आज के कार्यक्रम
- # इंदौर समाचार