इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आइसीएआइ) का दीक्षा समारोह ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के ग्रैंड हॉल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में एक अक्टूबर 2022 से 30 अप्रैल 2023 के बीच सदस्यता लेने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल होंगे। कार्यक्रम 27 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड और बिहार के 960 सदस्य शामिल होंगे। साथ ही आल इंडिया रैंक हासिल करने वाले छह सदस्यों को भी डिग्री दी जाएगी। सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र देने के लिए सीए केमिशा सोनी, अभय छाजेड़, कीर्ति जोशी और मौसम राठी मौजूद रहेंगे। यह आयोजन इंदौर के साथ 11 अन्य शहरों में भी किया जाएगा।
अब जैन संतों के समक्ष अपना पक्ष रखेगा गुर्जर समाज
गोम्मटगिरि पहाड़ी के एक हिस्से पर आधिपत्य की लड़ाई में आरोप-प्रत्यारोप का दौर
इंदौर। जैन और गुर्जर समाज के बीच गोम्मटगिरि पहाड़ी के एक हिस्से पर आधिपत्य की लड़ाई में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसमें गुर्जर समाज ने निर्णय लिया है कि अब वे जैन संतों के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। उनका कहना है कि गोम्मटगिरि ट्रस्ट ने संतों को पूरी बात नहीं बताई है। इसके चलते जैन संतों ने एकजुट होकर आंदोलन की बात कही है।
जैन संतों को दी अधूरी जानकारी
गुर्जर समाज के कोषाध्यक्ष डालचंद गुर्जर ने कहा कि हम जैन संतों का सम्मान करते हैं। उन्हें इस संबंध में अधूरी जानकारी दी गई। हम उन्हें पूरी जानकारी देंगे। गोम्मटगिरि ट्रस्ट के ट्रस्टियों का यह कहना उचित नहीं है कि कुछ साल में एक समाज के कुछ लोगों द्वारा बलपूर्वक मंदिर, धर्मशाला और रास्ता बनाया गया है। पिछले दिन गोम्मटगिरि विवाद पर जैन संत आचार्य पुलक सागर, सुधा सागर, प्रमाण सागर ने जैन समाज से एकजुट होकर मौन रैली निकालने की बात कही थी।
Posted By: Hemraj Yadav