Indore Weather Update: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। हिमालय की ओर से आ रही उत्तरी व उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण शहर में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि उत्तर भारत मे सक्रिय पाश्चिमी विक्षोभ के कारण इंदौर में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। गुरुवार को जहां उत्तरी पूर्वी हवाएं औसतन 14 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली थी, वहीं शुक्रवार सुबह पूर्वी हवाएं 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10 डिग्री तक पहुंचा। वहीं गुरुवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह शहर में धुंध का असर नहीं दिखा और दृश्यता 4 हजार मीटर तक दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में हे। इसके बाद 8 फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। ऐसे में इंदौर में अगले तीन से चार दिन रात के तापमान में गिरावट होगी, वहीं दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

Posted By: Sameer Deshpande

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close