Indore Crime News: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। खजराना पुलिस ने पार्षद रुखसाना के पति और पूर्व पार्षद अनवर दस्तक सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों पर दुष्कर्म पीड़िता को ट्रक से कुचलकर मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता चंदन नगर, खजराना, देवास में भी केस दर्ज करवा चुकी है।

एसआइ मनीषा दांगी के मुताबिक, नूरानी नगर निवासी 39 वर्षीय महिला ने अनवर दस्तक के खिलाफ पिछले वर्ष दुष्कर्म, अपहरण और धमकाने के मुकदमे दर्ज करवाए थे। मामले में आरोपित को जमानत मिल चुकी है। पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत कर बताया कि 30 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे वर्ल्डकप चौराहे पर अनवर का साथी जावेद पठान काले रंग के स्कूटर से आया और कहा कि पुराने केसों में अनवर से समझौता कर ले वरना किसी भी ट्रक के नीचे गिरी हुई मिलेगी। लोगों को लगेगा तेरा एक्सीडेंट हो गया और तेरी हत्या हो जाएगी।

शिकायत के बाद केस दर्ज

मामले की शिकायत पीड़िता ने जोन-2 के डीसीपी संपत उपाध्याय को की, इस पर शनिवार को अनवर दस्तक, उसके भाई सलीम दस्तक, जावेद पठान और इशहाक दस्तक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने जावेद को हिरासत में ले लिया है, जो पूर्व में भी पीड़िता को अगवा करने में शामिल रहा है।

फर्नीचर शोरूम के मैनेजर पर गबन का केस

इंदौर। विजय नगर थाना पुलिस ने फर्नीचर कंपनी ट्वंटी फर्स्ट सेंचुरी टेक्नो प्रोडक्ट प्रा.लि.के मैनेजर विकास मेहता पर गबन का केस दर्ज किया है। आरोपित पर कंपनी में 15 लाख रुपये से ज्यादा का गबन करने का आरोप है। टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक डायरेक्टर (एचआर प्रोडक्ट्स) अशोक कुमार अधिकारी द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित विकास चंद्रनगर स्थित शोरूम पर जनरल मैनेजर (नार्थ कस्लस्टर) था। आरोपित ने कंपनी के नकद और दो लैपटाप रख लिए और गायब हो गया। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को विकास पर केस दर्ज कर लिया।

Posted By: Hemraj Yadav

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close