Indore Crime News: इंदौर।आजादनगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। आत्महत्या के पूर्व उसने पति के फोन पर मैसेज भी भेजा था। वह किराना दुकान संचालित करता है। पति ने आत्महत्या की वजह सांस की बीमारी बताई है।
टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक घटना शनिवार रात मयूरनगर की है। सूचना मिली थी 27 वर्षीय चांदनी पति मोनू जैन ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मोनू की किराना दुकान है और चांदनी भी उसके साथ दुकान संभालती थी।
दोनों ससुराल देवास में शादी में गए थे। चाबियां गुम हो जाने के कारण चांदनी यह बोलकर लौट आई कि वह चाबी बना कर दुकान खोलेगी।
मोनू बाइक की चाबी बनवाने के लिए चला गया। उसने घर आकर मोनू के फोन पर मैसेज भेजा कि मुझे किसी से कोई परेशानी नहीं है। शक होने पर मोनू ने पड़ौसी को घर भेजा तो पता चला वह फांसी लगा कर जान दे चुकी थी।स्वजन के मुताबिक चांदनी को सांस की बीमारी थी।
गिरने से महिला की मौत
इंदौर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। एमआइजी थाना क्षेत्र में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कमला बाई निवासी नेहरु नगर अकेली कमरे में रहती थी। सुबह पानी भरने के लिए नीचे नहीं आई तो रहवासी बुलाने गए। दरवाजा खटखटाया, लेकिन खोला नहीं। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में नीचे पड़ी हुई थी। संभावित है कि शौचालय में पैर फिसलने से ही वह नीचे गिरी होगी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
- Font Size
- Close