इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि, Indore Crime News। बांग्लादेशी लड़कियों की खरीद-फरोख्त व देह व्यापार करवाने वाले सैंडो उर्फ सागर जैन को विजय नगर थाने की पुलिस पकड़ नहीं पाई। मंगलवार को वह पुलिसकर्मियों से मिलीभगत कर खुद सरेंडर हो गया। पुलिस ने अधिकृत गिरफ्तारी अभी-भी नहीं दर्शाई है। टीआइ तहजीब काजी उसकी खातिरदारी में लगे हैं। करीब दो महीने पूर्व विजय नगर थाना पुलिस ने महालक्ष्मी नगर स्थित मोहित गेस्ट हाउस में दबिश देकर बांग्लादेशी लड़कियों को मुक्त करवाया था। बयानों में बताया कि गुलाब बाग कॉलोनी निवासी सागर जैन उर्फ सैंडो बांग्लादेश के दलालों के माध्यम से खरीद कर देह व्यापार करवाता था। पुलिस ने सागर के ठिकाने पर दबिश दी लेकिन वह भाई कपिल के साथ फरार हो गया। तीन दिन पूर्व कपिल थाना में सरेंडर हो गया जबकि मंगलवार को सैंडो भी आ गया। उसकी गिरफ्तारी नहीं ली और टीआइ तहजीब काजी ने उसे लॉकअप के बाहर बैठा दिया।
रातभर संबंध बना सके इसलिए देता था नशे का डोज
सागर जैन उर्फ सैडो ने इंदौर पुलिस के सामने किया समर्पण#Indore #MadhyaPradesh pic.twitter.com/7wDnAdhseC
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 25, 2020
आरोपित लड़कियों को शराब, गांजा के साथ एमडी का डोज भी देता था। वह होटल, फॉर्म हाउस और फ्लैट पर ले जाने के लिए लड़कियां ठेके पर देता था। लड़कियां रातभर शारीरिक संबंध बना सके इसलिए उन्हें नशा करवाता था। पुलिस उसकी कार से एमडी पहले ही जब्त कर चुकी है।
पुलिसवालों की सांठगांठ उजागर
देह व्यापार में पुलिसवालों की सांठगांठ भी सामने आ चुकी है। विजय नगर के सिपाही देवेंद्र, पकंज सहित कईं को अफसर चिन्हित कर थानों से हटा चुके हैं।
Posted By: gajendra.nagar
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे