Indore Mandi Bhav: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश सरकार ने तुवर को मंडी शुल्क से छूट दे दी है। प्रदेश और देश के बाहर से आयातित तुवर पर अब मंडी शुल्क नहीं लगेगा। इस बारे में किसान कल्याण और कृषि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मंडी शुल्क से यह राहत 31 मार्च 2024 तक ही लागू रहेगी। तुवर और दाल के बढ़ते दामों के प्रति सरकार की चिंता इसके पीछे का कारण बनी है। राहत को आने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है।
बीते दिनों से तुवर के साथ उड़द के दाम भी ऊंचे बने हुए हैं। हालांकि, सरकार ने सिर्फ तुवर को मंडी शुल्क से छूट दी है। इसका लाभ सीधे तौर पर दाल मिलों को मिलेगा। दरअसल, देशी तुवर का स्टाक लगभग खत्म हो गया है। 90 प्रतिशत दाल मिलें आयातित तुवर पर चल रही है। शुल्क छूट से दाल उद्योग की उत्पादन लागत कम हो जाएगी। मप्र देश के सबसे ज्यादा दर पर मंडी शुल्क वसूलने वाले राज्यों में शामिल है। प्रदेश में 1.70 रुपये प्रति सैकड़ा मंडी शुल्क लागू है। हालांकि, बाजार इस घोषणा से ज्यादा खुश नहीं है।
सरकार के रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि सिर्फ एक ही दलहन को छूट क्यों दी गई। छूट भी अस्थाई है। यानी विधानसभा चुनाव खत्म होते ही छूट भी वापस ले ली जाएगी। जबकि दाल उद्योग दो वर्षों से सभी तरह के दलहन व तिलहन पर मंडी शुल्क घटाने की मांग कर रहा था। इससे पहले केंद्र सरकार लगातार तुवर-उड़द दाल की कीमतों पर काबू करने की कोशिश में जुटी हुई है। केंद्र ने स्टाक घोषित करने के साथ 30 दिन में स्टाक क्लियर करने का नियम भी लगा दिया है। प्रदेश सरकार ने ताजा छूट के आदेश से केंद्र को भी खुश करने का काम कर दिया है। 6 जून से प्रदेश में मूंग की सरकारी खरीद भी शुरू होगी।
फिलहाल तुवर और तुवर दाल के बढ़ते दामों को रोकने के लिए सरकार की कोशिश एक के बाद एक असफल होती जा रही हैं। जहां दालों के बढ़ते दामों से सरकार चिंतित है, वहीं बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। दरअसल, पाइपलाइन खाली होने के कारण मिलर्स को तुवर सुमगता से उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे इनकी कीमतों में तेजी आ रही है। शुक्रवार को तुवर करीब 200 रुपये तक बढ़ गई। तुवर महाराष्ट्र सफेद 9400-9500, कर्नाटक तुवर 9500-9700, निमाड़ी तुवर 8200-9300 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई।
वहीं, तुवर दाल में उपभोक्ता पूछताछ अच्छी रहने और मिलों में स्टाक सुगम नहीं होने के कारण कीमतों में एकतरफा तेजी की स्थिति बनी हुई है। तुवर दाल में भी करीब 200 रुपये की तेजी दर्ज की गई। तुवर दाल 10900-11000, मीडियम 11700-11800, बेस्ट 12000-12100, ए. बेस्ट 13000-13200, ब्रांडेड तुवर दाल 13700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए। मूंग की आवक भी मांग के अनुरूप नहीं होने के कारण इसके दामों में भी तेजी की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को मूंग में 100 और मूंग दाल में भी 100 रुपये की तेजी रही। मूंग नया 7300-7400, बोल्ड मूंग 7700-7900, एवरेज 6600-7100 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई।
काबुली चने में लोकल के साथ ही निर्यातकों की पूछताछ बाजार में अच्छी रहने और उपलब्धता सुगम नहीं होने से भाव में 200 रुपये की तेजी रही। चना कांटा में भी सीमित मांग रहने से भाव मजबूती बोले गए। उड़द और मसूर में कारोबार सामान्य रहा। भाव में स्थिरता रही। कंटेनर में डालर चना (40/42) 12900, (42/44) 12700, (44/46) 12500, (58/60) 10200, (60/62) 10100, (62/64) 10000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।
दलहन के दाम - चना कांटा 5150-5175, विशाल 4900-5075, मसूर 5600, तुवर महाराष्ट्र सफेद 9400-9500, कर्नाटक तुवर 9500-9700, निमाड़ी तुवर 8200-9300, मूंग नया 7300-7400, बोल्ड मूंग 7700-7900, एवरेज 6600-7100, उड़द बेस्ट 7400-8000, मीडियम 5500-7000, गर्मी की उड़द 7800-8100, मीडियम 4500-5500, हलकी 3000-5000 रुपये क्विंटल।
दालों के दाम - चना दाल 6650-6750, मीडियम 6850-6950, बेस्ट 7050-7150, मसूर दाल 7100-7200, बेस्ट 7300-7400, मूंग दाल 9400-9500, बेस्ट 9600-9700, मूंग मोगर 9700-9800, बेस्ट 9900-10000, तुवर दाल 10900-11000, मीडियम 11700-11800, बेस्ट 12000-12100, ए. बेस्ट 13000-13200, व्हाइटरोज तुवर दाल 13700, उड़द दाल 9400-9500, बेस्ट 9600-9700, उड़द मोगर 10600-10700, बेस्ट 10800-10900 रुपये।
Posted By: Hemraj Yadav
- # Indore Mandi Bhav
- # Indore Mandi News
- # Gehu Ka Bhav Indore Mandi
- # Wheat Price in MP
- # Wheat Price in Indore
- # Gehu Rate in Indore Mandi
- # Indore Market News
- # Madhya Pradesh News
- # आज का इंदौर मंडी का भाव
- # इंदौर में गेहूं का भाव
- # इंदौर मंडी