Indore News : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर में सात दिनी ब्रह्मोत्सव के समापन के बाद शनिवार को लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में शांति अभिषेक किया गया। अभिषेक मंत्रोच्चार के बीच नागोरिया पीठाधीश्वर विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में विभिन्न औषधियों के जल से किया गया। इस अवसर पर जाने-अनजाने में उत्सव में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी गई।
नागोरिया पीठाधीश्वर ने कहा कि भगवान का इतना बड़ा उत्सव होता है। प्रतिदिन भगवान मंदिर के गर्भ गृह से बाहर आकर निकलने वाली सवारियों में शामिल होते हैं। इस दौरान अगर कोई गलती हुई हो तो उसकी क्षमा के लिए शांति अभिषेक किया जाता है। इस दौरान सदा प्रभु की कृपा बनी रहे, यह प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर रजत कलश से अभिषेक का संकल्प यजमान अशोक डागा ने लिया। अभिषेक 108 कलशों से हुआ। प्रभु को हल्दी लगाकर वनमाला धारण कराई गई और श्रीसूक्त, पुरुष सूक्त का पाठ किया गया। इस मौके पर पंकज तोतला, रवींद्र धुत, पवन व्यास, भरत तोतला, मनोज कुइया, आशीष लड्डा, ओमप्रकाश हेड़ा, मधुर लड्डा, ऋषि शर्मा, परीक्षित जाजू, अंकित पाठक, सचिन जोशी मौजूद थे।
शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड चंडी महायज्ञ
इंदौर। शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा और अखंड चंडी महायज्ञ शीतलामाता मंदिर नंदन नगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजन हुआ। प्रतिष्ठा के बाद महाआरती की गई और महानैवेद्य लगाया गया। दर्शन-पूजन के लिए रहवासियों की कतार लगी। इस अवसर पर अशोक हाड़ा मौजूद थे।
शंकराचार्य को भेंट की स्मारिका
इंदौर। संस्था श्रद्धा सुमन सेवा समिति के सेवा कार्यों पर आधारित स्मारिका 'श्रद्धा सुमन" जगद्गुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ को एरोड्रम रोड स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर भेंट की। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती एवं ब्रह्मचारी आचार्य प्रशांत अग्निहोत्री के सान्निध्य में उन्हें 10 जुलाई को जाल सभागृह पर आयोजित स्नेह सम्मेलन का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर समिति के संयोजक हरि अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, डा. चेतन सेठिया, विनय जैन, राजेंद्र सोनी, आशीष जैन उपस्थित थे।
Posted By:
- Font Size
- Close