Indore News: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। खेती में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा हैं। इससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव सामने आ रहे हैं। ऐसे में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की योजना सरकार ने शुरू की है, ताकि किसान जैविक खेती कर अच्छी गुणवत्ता का अनाज पैदा कर सकें। इंदौर में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जैविक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। तीन दिन तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में किसान जैविक खेती की बारीकियां सीख सकेंगे।

आत्मा परियोजना (किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग) द्वारा इस जैविक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 3 से 5 फरवरी तक ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआं परिसर में होगा। तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जैविक महोत्सव का उद्देश्य किसान, कंपनी और ग्राहक के बीच आधार सेतु का निर्माण करना है। जैविक खेती में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग बंद कर जैविक खाद व जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि फसल व अनाज अच्छी गुणवत्ता का पैदा हो सके। जिले में किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इंदौर में वासंती बसंत कार्यक्रम 1 फरवरी को

इंदौर। गायन, वादन और नृत्य का संगम लिए 1 फरवरी शाम 7 बजे जाल सभागृह में संगीत कला संदेश द्वारा वासंती बसंत नाम से आयोजन होगा। कमल कामले वायलिन और मृणाल नागर तबला वादन करेंगे। सौम्य बोस का नृत्य और तृप्ति कुलकर्णी का गायन होगा। इन कलाकारों के साथ एकलव्य मुदली, सुरमणि दास, आबिद हुसैन, विनोद बिहारी पांडा, राहुल बैने, दीपक खसरावल व रचना शर्मा पुराणिक संगत करेंगे। अतिथि महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सुनील अग्रवाल, रूपेश व्यास व सुचित्रा हरमलकर होंगे।

Posted By: Hemraj Yadav

Mp
Mp
 
google News
google News