इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि Crime News Indore । दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर इंदौर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इंदौर पुलिस करण पर इनाम की राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। करण पर इंदौर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था और केस दर्ज कराया था। करण दुष्कर्म के मामले में छह महीने से फरार है।
इंदौर पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया है। करण की तलाश इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच, महिला थाना पुलिस के साथ ही बड़नगर पुलिस कर रही है। उसकी तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे चुकी है, इसके बावजूद उसका पता नहीं चल सका है। अब इंदौर क्षेत्र के आइजी हरिनारायणा चारी मिश्र ने उस पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। पहले उस पर पांच हजार रुपये का इनाम था, जिसके बाद उसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया था। अब इनामी राशि और भी बढ़ाते हुए 25 हजार रुपये कर दिया गया है।
इंदौर पुलिस ने करण पर दबाव बढ़ाने के लिए मंगलवार को इसी प्रयास में विधायक मुरली मोरवाल के छोटे बेटे शिवम को पकड़ लिया था और विधायक महिला थाने में पहुंचे थे।
इंदौर क्षेत्र के आइजी हरिनारायणा चारी मिश्र ने बुधवार को कहा कि पुलिस हर संभावित जगह पर करण की तलाश कर रही है। इसी प्रयास में वह सात आठ जगह दबिश भी दे चुकी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने संभावना जताई कि करण जल्द की पकड़ में आ जाएगा। नेपाल जैसे सीमावर्ती देशों या अन्य देशों में जाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि करण के पास पासपोर्ट नहीं है, ऐसे में बाहरी देशों में जाना संभव नहीं होगा। नेपाल जैसे समीपस्थ देशों के लिए पुलिस ने जरुरी कदम उठाए हैं और अपनी चौकसी बढ़ा दी है।
सरेंडर नहीं किया तो नजीर बनेगी : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी कांग्रेस विधायक के बेटे करण मोरवाल पर इनाम 15 से बढ़ाकर 25 हजार किया जा रहा है।
करण मोरवाल ने अगर दो दिनों में सरेंडर नहीं किया तो ऐसी कार्रवाई करेंगे जो प्रदेश में नजीर बन जाएगी।@mohdept pic.twitter.com/9vPgthHQhb
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 20, 2021
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस मामले में सख्त कदम उठाने की बात की है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस विधायक के बेटे करण ने दो दिनों में सरेंडर नहीं किया तो सरकार ऐसा कदम उठाएगी जो प्रदेश में नजीर बनेगी।
Posted By: Sameer Deshpande
- Font Size
- Close
- # indore news
- # indore news in hindi
- # mp news
- # mp news in hindi
- # crime news
- # crime file
- # indore police
- # badnagar mla son
- # murli morwal
- # karan morwal
- # misdeed
- # reward
- # Home Minister Narottam Mishra
- # इंदौर न्यूज
- # मप्र न्यूज
- # क्राइम न्यूज
- # क्राइम फाइल
- # बड़नगर विधायक के बेटे
- # मुरली मोरवाल
- # करण मोरवाल
- # दुष्कर्म
- # इनाम राशि
- # गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा