Karwa Chauth 2021 Indore : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में शहर में विभिन्ना महिला संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं गीत-संगीत के साथ पर्व का उल्लास छाया तो कहीं स्पर्धाओं के रंग जमे। पंजाबी महिला विकास समिति द्वारा रविवार को होटल क्राउन पैलेस में करवा चौथ का जश्न मनाया गया।
गीत-संगीत के साथ उत्साहपूर्वक पर्व मनाया
सोलह श्रंगार कर आयोजन में पहुंचीं महिलाओं ने गीत-संगीत के साथ उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। शाम को सभी ने सामूहिक पूजा की। इस अवसर पर स्वीटी टुटेजा, सोनाली अरोरा, डा. सोनाली मित्तल, डा. ढिल्लो, विम्मी टुटेजा, डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष वीना साहनी, अध्यक्ष दलजीत सूदन, सचिव सोनाली अरोरा, निशी गंभीर, डा. सरिता राव और पूजा कुकरेजा विशेष रूप से उपस्थित थीं।
आइडियल ग्रुप : ग्रुप की महिलाओं ने भी करवा चौथ हर्षोल्लास से मनाया। होटल 25 हवर्स में आयोजित हुए इस आयोजन में दिन में महिलाओं ने गीतों पर जमकर नृत्य किया और विभिन्ना स्पर्धाओं में भाग लिया। लवी छाबड़ा द्वारा आयोजित किए गए इस आयोजन में शाम को महिलाओं ने पारंपरिक पंजाबी गीतों के साथ पूजा की रस्में भी निभाईं।
मेहंदी लगवाई, फैशन शो में रैंप वॉक किया
विक्टोरियस वुमन ग्रुप : ग्रुप ने होटल क्राउन पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें ग्रुप की महिलाओं ने मेहंदी लगवाई, फैशन शो में रैंप वॉक किया और विभिन्ना खेलों का आनंद लिया। ग्रुप की संस्थापक और निदेशक प्रीति भाटिया ने बताया कि आयोजन में बांसुरी वादक बलजिंदर सिंह किंदा ने बांसुरी वादन प्रस्तुत किया। आयोजन में अंकिता झांझरिया, किरण घुम्मन, श्वेता अरोरा बजाज, नवरूप कौर किंदा, मनजीत सिंधू गर्ग आदि थे।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay