इंदौर। दो से तीन दिन बाद शहर में धूप निकली और अधिकतम तापमान में भी इजाफा हुआ, लेकिन शाम 7 बजे बाद मेघ मेहरबान हुए और झमाझम बरस पड़े। रात 8.30 बजे तक करीब एक इंच बारिश हो गई। रात साढ़े ग्यारह बजे तक बारिश का आंकड़ा डेढ़ इंच से ज्यादा हो चुका था। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम था। वहीं शुक्रवार को इसमें चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.6 डिग्री दर्ज किया गया।
इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार शाम 7 बजे बाद एयरपोर्ट, फूटी कोठी सहित शहर के कई इलाकों में एकाएक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। इसके बाद विजयनगर व शहर के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी मप्र पर 1.5 से 3.5 किलोमीटर तक ऊपरी हवा का चक्रवात और मध्य राजस्थान से उत्तरी मप्र से होकर टर्फ लाइन गुजरने के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। इंदौर में शनिवार को मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
Posted By: Saurabh Mishra
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे