Malwa Nimar Weather Update: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मालवा निमाड़ अंचल में रविवार रात मंदसौर, नीमच, धार के बदनावर क्षेत्र और रतलाम जिले में वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे फसलें आड़ी हो गर्इं। मंदसौर में सोमवार सुबह प्रभारी मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कलेक्टर गौतमसिंह के साथ बैठक कर तत्काल राजस्व दलों को सर्वे में लगाने को कहा।

मंदसौर जिले में सोमवार सुबह तक कई क्षेत्रों में वर्षा हुई। इससे मंदसौर, मल्हारगढ़ व सीतामऊ तहसील के गांवों में संतरा, लहसुन, गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ। कलेक्टर सिंह ने कहा कि सर्वे दलों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग करने के बाद ही नुकसानी का प्रारंभिक आकलन हो पाएगा। बदनावर में गेहूं की फसलें आड़ी हो गईं। करीब 250 बीघा की उद्यानिकी फसलों के प्रभावित होने की सूचना है। ग्राम तिलगारा के किसानों ने बताया कि ओले गिरने से स्ट्राबेरी के फल टूटकर बिखर गए हैं।

श्योपुर में आठ घंटे तक बारिश, ओले भी गिरे

श्योपुर (नईदुनिया न्यूज)। श्योपुर में आठ घंटे तक बारिश हई, जिसमें पांच घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा कराहल, सोंईकलां में रात को ओले गिरने की भी खबर है। यहां 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। श्योपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 18 एवं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा मुरैना और भिंड में भी रिमझिम बारिश होने की खबर है। इससे अचानक ठंड बढ़ गई है।

Posted By:

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close