JEE Mains 2023 Result: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जेईई मेन परिणाम में बेहतर पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले ज्यादा विद्यार्थी का सपना आइआइटी बांबे या आइआइटी दिल्ली में प्रवेश लेना है। ईशान जैन को 99.97 पर्सेंटाइल मिले है। इसके अलावा कई और विद्यार्थियों को शहर में बेहतर पर्सेंटाइल प्राप्त हुए है। इसमें सत्यम सिनोलिया को 99.96 पर्सेंटाइल और समय जैन को 99.95 पर्सेंटाइल प्राप्त हुए है। शहर से 99 पर्सेंटाइल के ऊपर 250 से ज्यादा विद्यार्थियों को अंक मिले हैं। ज्यादातर टापर का कहना है कि वे आइआइटी बांबे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से बीटेक करना चाहते हैं।

एनसीईआरटी और पुराने पेपर से मिली मदद

99.96 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले सत्यम का कहना है कि मैं आइआइटी बांबे या आइआइटी दिल्ली में प्रवेश लेना चाहता हूं।परीक्षा की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबें और पुराने पेपर महत्वपूर्ण रहे। परीक्षा के पहले खुद की परीक्षा लेता था। इसमें खुद की गलतियों को सहीं करने की कोशिश करता था। इंटरनेट मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी। सत्यम के पिता मनोज कुमार सिनोलिया एक कंपनी में मैनेजर है और माता संध्या सिनोलिया गृहिणी है।

किसी भी तरह का तनाव नहीं लिया

समय जैन को 99.95 पर्सेंटाइल प्राप्त हुए। समय भी आइआइटी बांबे से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से रात दस बजे तक तैयारी करता था। इंटरनेट मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी थी। परीक्षा देते समय हर प्रश्न के लिए समय तय कर लिया था। किसी भी तरह का तनाव नहीं लिया।समय के पिता दीलिप जैन कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और माता अनुपमा जैन गृहिणी है।परिणाम में गर्ल्स श्रेणी में शहर की अदिति गर्ग को 99.91 पर्सेंटाइल प्राप्त हुए हैं।

Posted By:

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close