Indore Weather Update: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। नौतपा की शुरुआत आज से हो रही है लेकिन मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस बार नौतपा में सूरज के तीखे तेवर देखने को नहीं मिलेगे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले चार से पांच दिन पारा 40 डिग्री से नीचे रहेगा और भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत मिलेगी।

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है और दक्षिण उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक द्रोणिका जा रही है। इसके अलावा दक्षिणी पश्चिम मप्र से विदर्भ होते हुए दक्षिण कर्नाटक तक एक अन्य द्रोणिका जा रही है। इस वजह से अभी अरब सागर से नमी आ रही है। इसके असर से गुरुवार को शहर में दोपहर बाद बादल छाने के बाद शाम के समय हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। गुरुवार को दिन का पारा 38 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

गुरुवार को सुबह से सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास करवाया। सुबह पश्चिमी उत्तर पश्चिमी हवाएं 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक़ आज शहर में दोपहर बाद बादल छाने के पश्चात हल्की बारिश होने की संभावना है। ग़ौरतलब है कि बुधवार को दोपहर तक गर्मी की तपिश ने लोगों को परेशान किया। वहीं दोपहर 3 बजे बाद शहर में छाए बादलों के कारण गर्मी से हल्की राहत मिली।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 29 मई के बाद ही ही इंदौर के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि बुधवार को दोपहर तक सूरज की तेज किरणों ने शहरवासियों को तेज गर्मी का अहसास करवाया। वही शाम के समय छाए हल्के बादलों ने गर्मी से राहत दिलवाई। गुरुवार को दिन में पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन से चार दिन बादलों के साथ बूंदाबांदी की स्थिति शहर में बनी रहेगी।

आज का तापमान

बुधवार को दिन में शहर में तेज गर्मी ने शहरवासियों को तपिश का अहसास करवाया। दोपहर बाद छाए बादलों के कारण गर्मी से हल्की राहत मिली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दोपहर में बादल छाने के बाद शाम को शहर में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

इंदौर

25 जून 39 23

26 जून 39 22

भोपाल

25 जून 42 26

26 जून 41 25

उज्जैन

25 जून 40 25

26 जून 41 24

आज का तापमान

अधिकतम 38.6 (-2)

न्यूनतम 22.2 (-3)

आर्द्रता

अधिकतम 61 प्रतिशत

न्यूनतम 26 प्रतिशत

Posted By: Sameer Deshpande

Mp
Mp