Indore Weather Update: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। रात का तापमान बढ़ने लगा है। रविवार की तुलना में सोमवार रात को करीब एक डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा। खासकर रात और अलसुबह तापमान कम है। सर्द हवाएं चलने से ठंडक महसूस होने लगी है। अब दिन में भी गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वैसे सूरज निकलते ही दिन का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की दिशा भी उत्तर-पश्चिमी है। मौसम में ठंडक होने से ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार का तापमान शुष्क रहेगा। हवा की रफ्तार 10-12 किमी प्रतिघंटे से चली है।
सोमवार को शहरवासियों को सर्दी से राहत मिली और दिन व रात के तापमान में भी सामान्य रहे। दिन में हवाओं को रूख कभी पूर्वी तो कभी उत्तरी-पूर्वी होने के साथ बदलता रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को शहर में तापमान सामान्य के आसपास रहेंगे।
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
इंदौर
29 नवंबर 27 12
30 नवंबर 27 12
भोपाल
29 नवंबर 28 10
30 नवंबर 28 11
उज्जैन
29 नवंबर 29 10
30 नवंबर 28 10
Posted By: Sameer Deshpande
- Font Size
- Close