Indore Weather Update: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। नौतपा के दूसरे दिन में शुक्रवार सुबह सूरज की तपिश ने हल्की गर्मी का अहसास करवाया। सुबह दक्षिणी हवाए 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। शुक्रवार अल सुबह 5 बजे एयरपोर्ट क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई, इस दौरान 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवांए चली।

एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 0.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इंदौर में मानसून सीजन के बाद अब तक 97 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। ग़ौरतलब है कि गुरुवार को दिन में गर्मी का असर रहा और दिन में शहर में छाए बादलों के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में पश्चिमी हवाएं अधिकतम 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले चार से पांच दिन पारा 40 डिग्री से नीचे रहेगा और भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत मिलेगी। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक द्रोणिका जा रही है। इसके अलावा दक्षिणी पूर्वी मप्र से विदर्भ होते हुए तटीय कर्नाटक तक एक अन्य द्रोणिका जा रही है।

अभी इंदौर में अरब सागर से आने वाली नमी की मात्रा कम हुई है। इस वजह से अगले दो दिन इंदौर में दोपहर बाद बादल छाएंगे दिन के तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी। इसके अलावा 29 मई को को अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से इंदौर में 29 व 30 मई को शहर में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

आज का मौसम

गुरुवार को शहर में बादल छाने के कारण दोपहर बाद हल्की गर्मी का असर दिखाई दिया और दिनभर उमस बरकरार रही। पश्चिमी हवाओं के कारण दिन में हल्की राहत मिली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को शहर में दिन में बादल छाए रहने के साथ गर्मी से राहत बरकरार रहेगी और पारा 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

इंदौर

26 मई 38 24

27 मई 39 24

भोपाल

26 मई 42 26

27 मई 42 26

उज्जैन

26 मई 39 26

27 मई 40 26

ज का तापमान

अधिकतम: 37.4 (-3)

न्यूनतम: 24.9 (-1)

आर्द्रता

अधिकतम: 52 प्रतिशत

न्यूतनम: 26 प्रतिशत

Posted By: Sameer Deshpande

Mp
Mp