इंदौर । आठ बार इंदौर से लोकसभा सांसद रही और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पद्मभूषण अलंकरण के लिए चुना गया है।
अपनी प्रतिक्रिया में सुमित्रा महाजन ने विनम्रता से कहा कि यह शहर के लोगों को श्रेय है जिन्होंने आठ बार मुझे लोकसभा चुनाव जिताया है हालांकि मैंने ऐसा बड़ा कोई काम नहीं किया।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित अलंकरण में मध्य प्रदेश की दो प्रति भाओं को पद्मश्री के लिए चुना गया है। मध्यप्रदेश के कपिल तिवारी और भूरी बाई को पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा की गई है। कपिल तिवारी को साहित्य और शिक्षा तथा भूरी बाई को कला के क्षेत्र में पद्मश्री देने की घोषणा की गई है।
Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan, former Principal Secretary to PM Nripendra Misra, former Union Minister Ram Vilas Paswan (posthumous), former Assam CM Tarun Gogoi (posthumous) & religious leader Kalbe Sadiq (posthumous) are among 10 recipient of Padma Bhushan award. pic.twitter.com/O7pQSd8zqd
— ANI (@ANI) January 25, 2021
इंदौर की जनता के स्नेह की बदौलत मिलीं सफलताएं
44 वर्षों से राजनीति में सक्रिय पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन पद्मभूषण मिलने से खुश हैं। ताई ने कहा कि इस सम्मान की हकदार इंदौर की जनता है, क्योंकि इस शहर से मिले स्नेह की बदौलत ही उन्होंने नई सफलताओं को छुआ। ताई ने कहा कि लगातार 8 बार इंदौर वासियों ने मुझे लोकसभा में पहुंचाया। मैंने हमेशा राजनीति को सेवा का माध्यम समझा और लोगों की सेवा की। परिवार और संघ से जो संस्कार मिले, उसके आधार पर काम करती रही। संगठन ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरा किया। सरकार ने लोकसभा स्पीकर का दायित्व दिया था। इसे पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश की। इस सम्मान के लिए मैं सरकार को धन्यवाद देती हूं।
वर्ष 1977 से शुरू हुई थी राजनीतिक यात्रा
ताई की राजनीतिक यात्रा 1977 से शुरू हुआ था। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का काम करने के बाद 1980 में पार्षद बनीं। 1985 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा। 1989 में उस जमाने के कद्दावर कांग्रेसी नेता प्रकाशचंद्र सेठी के सामने भाजपा ने उन्हें इंदौर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था। इसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने लगातार आठ बार लोकसभा में इंदौर का प्रतिनिधित्व किया। ताई अटलजी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहीं। 2014 में वे लोकसभा स्पीकर भी चुनी गई थीं।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Padma Awards
- #Padma Bhushan
- #Padma Bhushan to Sumitra Mahajan
- #former Speaker of Lok Sabha
- #indore news
- #mp news