Indore News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। गणेश कालोनी स्थित संतोषी माता मंदिर के वार्षिकोत्सव के तहत हुए अनुष्ठान में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस नेता सत्यनारायण सलवाडि़या के परिवार से भी चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि यह उत्साह कम नहीं होना चाहिए और अपने विधानसभा क्षेत्रों में जीत के लिए जुट जाएं। मेहनत में कमी नहीं रखें। इस बार माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और जनता बदलाव चाहती है। बदलाव की बयार शुरू हो गई है। पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर नीखरा, पूर्व सेवादल अध्यक्ष महेंद्र जोशी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक विशाल पटेल, पिंटू जोशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपा शंकर शुक्ला भी उपसि्थत थे।
बजरंग दल ने किया विरोध
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा देवास में बजरंग दल के खिलाफ कही गई बात का शहर के बजरंग दल ने विरोध किया। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि वे समाज में पवित्र उद्देश्य के साथ कार्य करता हैं। ऐसे में दिग्विजय सिंह द्वारा बजरंग दल पर अमर्यादित टिप्पणी करना निंदनीय है। विहिप के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि देश का हिंदू समाज बजरंग दल के सेवा, सुरक्षा व संस्कार के समर्पित भाव से परिचित है।
Posted By: Sameer Deshpande
- # indore news
- # indore news hindi
- # madhya pradesh news
- # mp news
- # indore
- # indore latest news
- # vidhansabha election 2024
- # mp elections
- # digvijay singh
- # congress
- # BJP