PhD in DAVV: इतिहास-राजनीति शास्त्र सहित 12 विषयों में पीएचडी की सीटें खाली नहीं
PhD in DAVV: बीते सत्र की डीईटी की तुलना में सीटों की संख्या घटी, गाइड भी हुए कम।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 11 Jul 2023 08:46:40 AM (IST)
Updated Date: Tue, 11 Jul 2023 08:46:40 AM (IST)
पीएचडी कराने वाले शिक्षकों की संख्या में भी कमी आई है। PhD in DAVV: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। पीएचडी में प्रवेश को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने डाक्टरल एंट्रेंस टेस्ट (डीईटी)-23 की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बार शोधार्थियों को कई विषय में शोध करने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि दर्जनभर विषयों में पीएचडी करवाने वाले गाइड ने खाली सीटों के बारे में विश्वविद्यालय को नहीं बताया है। स्टेटिस्टिक्स, सोशयोलाजी, सोशल वर्क, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, फिजिकल एजुकेशन, म्यूजिक व डांस, होम साइंस, इतिहास, इलेक्ट्रिक्स मीडिया सहित दो अन्य विषय शामिल है। इस बार डीईटी में ये सारे विषय घट गए। इस सत्र में 32 विषय की 465 सीटें प्रवेश परीक्षा में रहेगी।
विश्वविद्यालय ने डीईटी-23 के लिए अंतिम पीएचडी गाइड की सूची निकाली है, जिसमें 150-170 के बीच शिक्षक अपनी अधीन शोधार्थियों को शोध करवाएंगे। ये संख्या भी पिछली बार की तुलना में काफी कम हो चुकी है। बीते सत्र की डीटीई में 44 विषय की 1271 सीटें रखी थी। उसमें 450-500 के बीच शिक्षकों ने पीएचडी करवाने के लिए पंजीयन करवा था। जबकि विश्वविद्यालय ने फरवरी से लेकर मई तक गाइड को रजिस्ट्रेशन का मौका दिया था।
साथ ही नए शिक्षकों से भी शोध करवाने के बारे में पूछा था। मगर ज्यादातर शिक्षकों ने रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते 200 शिक्षक प्रक्रिया से बाहर हो चुके है। हालांकि डीईटी-23 करवाने में विश्वविद्यालय को दो महीने का समय और लगेगा। इसके चलते इन शिक्षकों को एक और मौका दिया जा सकता है।
प्रबंधन-वणिज्य में घटी सीटें
सबसे ज्यादा शोध प्रबंधन और वाणिज्य संकाय में होता है। बीते सत्र की प्रवेश परीक्षा में 327 प्रबंधन और 234 वाणिज्य विषय में पीएचडी सीटें थी, जो इस बार घटकर आधी रह गई। डीईटी-23 में 133 वाणिज्य और 73 प्रबंधन में सीटें रखी है। वहीं संख्या घटना की असल वजह यह है कि 2022-23 सत्र में कम शोधार्थियों की पीएचडी पूरी हो सकी है। उधर बाकी विषय में भी यही स्थिति बनी है।
32 विषयों में 465 रिक्त सीटें
- अर्थशास्त्र : 9
- अंग्रेजी साहित्य : 10
- भूगोल : 1
- हिन्दी साहित्य : 8
- उर्दू : 2
- पत्रकारिता : 5
- वाणिज्य : 133
- शिक्षा : 19
- कम्प्युटर इंजीनियरिंग : 4
- इलेक्ट्रोनिक्स : 1
- इलेक्ट्रोनिक्स एंड टेलीकम्प्युनिकेशन : 6
- आइटी : 2
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग : 6
- कम्प्युटर साइंस : 11
- डाटा साइंस : 4
- इलेक्ट्रोनिक्स साइंस : 9
- एन्वायरमेंट : 3
- इंस्ट्रूमेंटेशन : 2
- ला : 7
- बायोकेमेस्ट्री : 2
- बायोटेक्नोलाजी : 10
- बाटनी : 11
- जीव विज्ञान : 2
- जूलाजी : 27
- प्रबंधन : 73
- केमेस्ट्री: 20
- एप्लाइड मैथ्स: 2
- गणित : 16
- एप्लाइट फिजिक्स: 4
- फिजिक्स : 39
- फार्मेसी : 14
- माइक्रोबायोलाजी : 3
सूची कर दी अपलोड
पीएचडी विषय व गाइड की सूची अपलोड की गई है। कई विषय में इस बार शोध के लिए सीटें नहीं है। जिन शिक्षकों ने रिक्त सीटों के बारे में बताया है। उन्हीं पर शोध करवाया जाएगा। इस बार शिक्षकों और सीट संख्या कम हुई है। जल्द ही परीक्षा करवाई जाएगी।
डा. अशेष तिवारी, डीईटी प्रभारी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय