Today In Indore: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में 31 जनवरी को दिनभर शहर में विभिन्न संगठनों के कई कार्यक्रम होंगे। मंगलवार को शहर में कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे। शहर में 22 करोड़ रुपये में बने अन्नपूर्णा माता मंदिर में आज से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हो रही है। इसके अलावा हल्दी-कुमकुम समारोह व व्याख्यानमाला भी आयोजित होगी। इस दौरान मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

- शहर के पूर्वी क्षेत्र स्थित प्राचीन खजराना गणेश मंदिर में खजराना गणेश का सुबह श्रृंगार और आरती की जाएगी और दिनभर दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा।

- बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा एमआर 10 स्थित दिव्य शकि्त पीठ में चमेलीदेवी योग केंद्र की शुरुआत सुबह होगी। इसमें विशेषज्ञों द्वारा योग का अभ्यास कराया जाएगा।

- छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थानम् में नामजप परिक्रमा सुबह से होगी। इसमें भक्त भगवान के नाम का जाप करते हुए उनकी परिक्रमा कर सकेंगे।

- श्री नीलवर्णा पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक ट्रस्ट द्वारा कंचनबाग स्थित श्री नीलवर्णा पार्श्वनाथ जिनालय का भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम सुबह होगा।

- हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर सोसायटी द्वारा हस्तकला प्रदर्शनी स्कीम नंबर 140 पिपलियाहाना में सुबह 11 बजे शुरू होगी जो रात 9 बजे तक जारी रहेगी।

- अन्नपूर्णा आश्रम परिसर में नवनिर्मित अन्नपूर्णा माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत सुबह 9.30 बजे से होगी। महोत्सव के पहले दिन सहस्त्रचंडी महायज्ञ शुरू होगा।

- हस्तशिल्प मेला अरबन हाट बाजार में जारी है जिसे दोपहर 2 बजे कला प्रेमी देख सकेंगे।

- संस्था सौमित्र द्वारा सामूहिक हल्दी-कुमकुम महोत्सव विज्ञान नगर स्थित नवनीत गार्डन में दोपहर तीन बजे से होगा। इसमें हल्दी-कुमकुम करने के साथ उपहार भी दिए जाएंगे और महिलाएं पारंपरिक खेल भी खेलेंगी।

- श्रीमद भागवत कथा आयोजन समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ गीता भवन सभागृह में दोपहर 3 बजे से होगी। कथा के पूर्व दोपहर 2 बजे कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। कथा का वाचन डा. विश्वास शर्मा के मुखारविंद से होगा।

- राष्ट्र सेविका समिति द्वारा लक्ष्मीबाई केलकर की स्मृति में व्याख्यानमाला जाल सभागृह में शाम 6 बजे से होगी। दो दिनी इस व्यख्यानमाला के दूसरे दिन लक्ष्मण सिंह मरकाम तेजस्वी राष्ट्र के पुनर्निमाण में जन सामान्य की भूमिका विषय पर संबोधित करेंगे।

Posted By: Sameer Deshpande

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close