Rain in Indore : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर शहर में पिछले 24 घंटे में साढ़े चार इंच से ज्यादा वर्षा हुई है। रीगल तिराहा स्थित मध्य प्रदेश पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के वेदर स्टेशन पर पिछले 24 घंटे में 108.25 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। शुक्रवार रात 3 बजे से शहर में गरज चमक के साथ तेज बौछारें शुरू हुई और करीब आधे घंटे में तीन इंच वर्षा रीगल क्षेत्र में हुई। सुबह 5 बजे तक इंदौर में तेज वर्षा का दौर जारी रहा। शनिवार सुबह बादल छंटे और धूप भी निकली। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर इस मानसून सीजन में अब तक 640 मिली मीटर (करीब 25 इंच) वर्षा दर्ज हो चुकी है।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट क्षेत्र में करीब दो इंच वर्षा दर्ज हुई थी। वहीं रात में एयरपोर्ट क्षेत्र में दो इंच वर्षा हुई। इस तरह शनिवार सुबह 8:30 बजे तक एयरपोर्ट स्टेट वेदर स्टेशन पर 108 मिलीमीटर ( करीब साढ़े चार इंच) वर्षा दर्ज हुई। शुक्रवार रात से सुबह तक हुई वर्षा के कारण शहर की सड़कों और चौराहों पर जलजमाव की स्थिति भी निर्मित हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती घेरा समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर और 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर सक्रिय है वहीं पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर कोटा से लेकर रायसेन -रायपुर और दीघा होते हुए पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है । इसके अलावा मध्य कर्नाटक और झारखंड के ऊपर भी एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है । इसके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण इंदौर में अच्छी वर्षा देखने को मिली ।
आज भी वर्षा की संभावना - वहीं उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के आसपास पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण का झुकाव दक्षिण पश्चिम की ओर है। इसके कारण 7 अगस्त को पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। शनिवार को भी इंदौर में दोपहर बाद फिर से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
Posted By: Hemraj Yadav
- Font Size
- Close
- # Rain in Indore : Indore weather
- # Indore temperature
- # Indore rain news
- # Indore News
- # Indore City News
- # Indore Hindi News
- # Indore Samachar Hindi
- # Indore News Hindi
- # MP News
- # Madhya Pradesh News
- # इंदौर समाचार
- # इंदौर शहर की खबरें
- # इंदौर की खबरें
- # मध्य प्रदेश समाचार
- # इंदौर का मौसम
- # इंदौर का तापमान
- # इंदौर में बारिश समाचार