MP Panchayat Chunav Aarakshan List 2022: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है, उसके पहले सुप्रीम कोर्ट व नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर इंदौर जिला प्रशासन ने बुधवार को यूनिवर्सिटी आडिटोरियम शहर के कुल 85 वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की। 13 वार्ड अनूसचित जाति और 3 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए वर्ष 2020 में आरक्षित थे। बुधवार को लाटरी के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18 वार्ड आरक्षित किए गए।
कलेक्टर मनीष सिंह की उपस्थिति में यूनिवर्सिटी सभागृह में बैठे जनप्रतिनिधियों व पूर्व पार्षदों ने वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान लाटरी के माध्यम से पर्चियां निकालकर भावी उम्मीदवारों का मैदान तय किया। आगामी निगम चुनाव में महिला प्रतिभागियों के 50 फीसद पद आरक्षित किए गए है। ऐसे में 85 वार्ड में से 42 वार्ड पर निगम चुनाव में महिलाएं लड़ेगी।
वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान सभागृह में ज्यादातार सामान्य व पिछड़ा वर्ग के पूर्व पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। आरक्षण प्रक्रिया को देखने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पूर्व सभापति अजय सिंह नरुका, कंचन गिदवानी सहित अन्य पूर्व पार्षद भी मौजूद थे। जैसे-जैसे वार्ड आरक्षित होते जा रहे है थे सभागृह में बैठे कुछ नेता इसी विचार में जुटे रहे कि उनका वार्ड आरक्षित श्रेणी में न जाए। वही वार्ड आरक्षित होने पर कुछ की बांछे भी खिल गई कि उन्हें आसानी से वार्ड मिल जाएगा। जब महिला सीट का आरक्षण शुरु हुआ तो सभागृह में बैठे कई नेताओं की सांसे ऊपर होती रही। सामान्य व ओबीसी वर्ग के प्रतिभागियों को इसके आधार पर यह तय करना था कि वे मैदान में उतरेंगे या उनकी पत्नियों को चुनावी मैदान पकड़ना होगा।

- वार्ड आरक्षण लाटरी की पर्चियां उठाने के लिए कई लोग एक साथ मंच पर पहुंचे तो कलेक्टर ने सबको आने से रोका और एक-एक करके नाम व पहचानकर लोगों को पर्चियां उठाने के लिए मंच पर बुलाया। इसमें कुछ जनप्रतिनिधि तो कुछ आम लोगों ने भी पर्चियां उठाई।
- लाटरी शुरु होने से पहले एडवोकेट जयेश गुरनानी के कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए आरक्षण प्रक्रिया पर आपत्ति ली। इस पर अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने उन्हें अपनी आपत्ति मंच पर आकर देने को कहा।
- सभागृह में कई आप पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद है। दो कार्यकर्ताओं को लाटरी की पर्ची उठाने का मौका मिला। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरा होने के पश्चात सभागृह के बाहर आप पार्टी के कार्याकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा ले, आप पार्टी की टोपी पहने नारेबाजी भी की।
कुल वार्ड: 85 महिला आरक्षित कुल वार्ड: 42
अनुसूचित जाति आरक्षित वार्ड: 13
महिला आरक्षित कुल वार्ड:07
(18,30,45,46,59,61,76)
अनुसूचित जनजाति आरक्षित वार्ड: 03
महिला आरक्षित कुल वार्ड:02
(77,79)
अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित वार्ड: 18
महिला आरक्षित कुल वार्ड: 9
(6,12,16,19,23,29,43,67,74)
सामान्य वर्ग के वार्ड: 51
महिला आरक्षित कुल वार्ड: 24
( 2,3,4,7,8,15,20,25,28,34,37,38,39,42,44,48,52,55,60,62,69,71,73,84)
इंदौर जिले की चारों जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के आरक्षण की प्रक्रिया आज संपन्न हुई। इसमें इंदौर जनपद को अनारक्षित मुक्त रखा गया है। वहीं महू जनपद अनुसूचित जाति मुक्त, सांवेर जनपद अनुसूचित जन जाति (महिला) और देपालपुर जनपद- अनारक्षित (महिला)।
Posted By: Sameer Deshpande
- Font Size
- Close
- # MP Panchayat Chunav Aarakshan List 2022
- # indore news
- # indore news hindi
- # indore updates
- # indore live updates
- # madhya pradesh news
- # Elections
- # Panchayat Election 2022
- # Nagar Nigam Election
- # SC ST OBC Resrvation
- # इंदौर न्यूज
- # इंदौर न्यूज
- # हिंदी
- # इंदौर अपडेट्स
- # इंदौर लाइव अपडेट्स
- # मध्य प्रदेश न्यूज
- # चुनाव
- # पंचायत चुनाव 2022
- # नगरीय निकाय चुनाव 2022
- # एससी-एसटी
- # ओबीसी आरक्षण