इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि National Science Day Indore। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) इंदौर ने रविवार को आनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के मकसद से कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के सहयोग से किया गया। इसमें इंदौर सहित कई शहरों के स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी शांति स्वरूप भटनागर से सम्मानित प्रो. अनुराग शर्मा द्वारा विज्ञान के विषयों पर चर्चा भी की गई। उन्होंने भौतिकी प्रयोगों के प्रदर्शन, रासायनिक भ्रम, गणितीय माडल, जीव विज्ञान की चर्चा, ब्रह्मांड की यात्रा पर बात की।
ब्रह्मांड की यात्रा पर हुई चर्चा
आइआइटी इंदौर के कार्यवाहक निर्देशक प्रो. नीलेश कुमार जैन ने विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही विज्ञान के दैनिक जीवन में उपयोग और उसकी अहमियत की जानकारी दी। दैनिक जीवन में भौतिकी के विभिन्न पहलुओं का उल्लेख करते हुए डा. राजेश कुमार ने चुम्बक और इसके गुणधर्म को दर्शाने वाले कई प्रयोग करके दिखाए। साथ ही विद्यार्थियों को सरल भाषा में इसके विज्ञान को समझाया। इसके साथ ही विकसित देशों में चलने वाले मैग्नेटिक लेविटेशन ट्रेन के काम करने के सिद्धांत को सरल तरीका से बताया। एस्ट्रोनामी एंड एस्ट्रोफिजिक्स विभाग की डा. मोनेता और उनके विद्यार्थियों ने ब्रह्मांड की यात्रा पर एक चर्चा की। इसमें दिखाया कि जब कोई तारा मरता है और फट जाता है और जब हम सौरमंडल और उसके गुरुत्वाकर्षण से खेलते हैं तो क्या होता है।
Posted By: Sameer Deshpande
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #indore news
- #indore news in hindi
- #mp news
- #mp news in hindi
- #iit indore
- #national science day
- #science experiment
- #इंदौर न्यूज
- #मप्र न्यूज
- #आइआइटी इंदौर
- #राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
- #विज्ञान के प्रयोग