Today In Indore इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 16 मार्च को होंगे। इसमें महामस्तकाभिषेक एवं वेदी शिलान्यास समारोह होगा। इसके अतिरिक्त सुभेदार मल्हारराव होलकर की 330वी जयंती पर शौर्ययात्रा निकाली जाएगी। साईं भक्तों द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त होली मिलन समारोह भी होंगे।

- महामस्तकाभिषेक एवं वेदी शिलान्यास समारोह आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर छत्रपति नगर में होगा। इसमें सुबह 1008 कलशों से मूलनायक आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक होगा। इसके बाद पालकी यात्रा और मुनि विमल सागर महाराज के प्रवचन होंगे। शाम को 6.30 बजे आचार्य भक्ति और शंका समाधान होगा।

- सुभेदार मल्हारराव होलकर की की 330वी जयंती पर अहिल्या प्रतिमा राजवाड़ा से शौर्ययात्रा निकाली जाएगी। यात्रा क्षत्रिय धनगर नवयुवक मंडल और क्षत्रिय धनगर सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में निकलेगी। इसमें होलकर राजवंश का गौरवशाली इतिहास व उनकी शौर्यगाथा की जानकारी समाजजनों को दी जाएगी। इसमें समाजजन पारंपरिक वेषभूषा में शामिल होंगे।होलकर का इतिहास बताती झांकी मुख्य आकर्षण होंगी।

- इंदौर शहर साईं भक्त सेवा समिति की प्रभातफेरी साईं दत्त शिव मंदिर स्कीम नंबर 78 से सुबह निकलेगी।प्रभातफेरी का स्वागत विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजन की तैयारियां वहद स्तर पर की जाएगी।

- केंद्रीय साईं भक्त सेवा समिति के तत्वावधान में सांई बाबा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रभातफेरी नंदानगर स्थित आस्था टाकीज से निकलेगी। 22 दिनी प्रभातफेरी के समापन के पश्चात 30 मार्च रामनवमी पर्व पर साईं बाबा की पालकी यात्रा भी बड़ा गणपति मंदिर से निकाली जाएगी।

- इंद्रधनुष कैंसर रोगी स्पोर्ट ग्रुप का वार्षिक उत्सव प्रीतमलाल दुआ सभागृह रीगल चौराहा पर शाम 4.45 बजे होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजित किया जाएंगे।

- सिंधु शोधपीठ द्वारा चेटीचंड महोत्सव में सिंधु ज्ञान प्रतियोगिता सुबह 10.30 बजे तक्षशिला परिसर खंडवा रोड पर आयोजित की जाएगी। इसमें सिंधु सभ्यता संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम होगा। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

- कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा का फाग उत्सव सहकारिता भवन, किला मैदान पर शाम 7.30 बजे होगा। इसमें समाजजन जुटेंगे और फाग गीतों पर फूलों से होली खेलेंगे। इस अवसर पर समाज के श्रेष्ठीजनों का सम्मान किया जाएगा।

Posted By: Sameer Deshpande

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close