इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि,Social Indore News। हमारा संगठन समाज को जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। हम किसी को भी किसी संगठन से तोड़ने का काम नहीं करेंगे बल्कि समाज में उत्साह से काम करने वाले युवाओं से लेकर मातृशक्ति और वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ मिलकर समाज कल्याण की गतिविधियों को गति देंगे। इस तरह ब्राह्मण समाज को हर स्तर पर मजबूती देने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।
यह बात ब्राह्मण संसार संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश महासचिव पं. बृजेश शुक्ला ने कही। वे रविवार को ेंराऊ शाखा के गठन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। यह बात रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर वार्षिक कैलेंडर भी वितरित किए गए। इस मौके पर भगवान परशुराम की जयघोष लगाए गए। प्रांतीय पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष पं. रामचंद्र दुबे ने संगठन की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष पं. अमरनाथ शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। इसमें डॉ. दुर्गाप्रसाद मिश्रा को अध्यक्ष, पं. मायाराम शर्मा को महामंत्री के साथ ही पं.गौरव तिवारी, पं.अनिल जोशी, पं. सुभाष दुबे, अनुपमा शुक्ला एवं आरती शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी क्रम में पं. मायाराम शर्मा महामंत्री, पं. शैलेष पुरोहित संयुक्त मंत्री, पं.रवींद्र झा कोषाध्यक्ष, पं.प्रेमनाथ चौबे संगठन मंत्री, पं. श्यामेंद्र त्रिवेदी एवं पं.अश्विन शर्मा मंत्री एवं पं. सचिन मोरे मीडिया प्रभारी बनाए गए। कार्यक्रम में पं. मुकेश पाठक, पं. श्री शैलेष जोशी, रानी शुक्ला को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा पुष्पहार, पट्टिका एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेशमंत्रीद्वय पं.विजेंद्र दीक्षित, पं. अजय शर्मा, इंदौर महानगर महिला अध्यक्ष मीनू शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष पं.दीपक शर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पं. मीत कश्यप, युवा प्रदेश महामंत्री पं. राहुल उपाध्याय, इंदौर महानगर अध्यक्ष पं. धीरज शुक्ला, उपाध्यक्ष पं. राहुल शर्मा, प्रवक्ता पं. अजय दीक्षित, मंत्री पं. चंद्रमोहन दुबे उपस्थित थे।
Posted By: gajendra.nagar
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Social Indore News: Brahmin Organization
- #Rau Branch
- #ब्राह्मण संगठन
- #राऊ शाखा
- #Indore News in Hindi
- #Indore Latest News
- #Indore Samachar
- #MP News in Hindi
- #इंदौर समाचार
- #मध्य प्रदेश समाचार