Indore Weather Update: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अफगानिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के मध्य प्रदेश से दूर होने के कारण क बार फिर से तापमान में बढ़ना लगा है। शहर में पिछले दो दिन से दिन में गर्मी की तपिश महसूस हो रही है। वहीं रात में गर्म हवाएं भी चल रही हैं। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक पारा 32 डिग्री तक पहुंचा। दिन में पश्चिमी 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।
गुरुवार को शहर में गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.3 डिग्री रहा। शुक्रवार को शहर में गर्मी का तेज असर बरकरार रहेगा और पारा 41 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में अफगानिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। आगामी दिनों में जब यह पाकिस्तान की ओर आएगा तो तापमान में पुन: कमी दिखाई देगी। इसके अलावा आगामी दिनों में प्रदेश के ऊपर द्रोणिका भी बनेगी। इसके असर से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में 22 से 23 मई के बाद गरज- चमक के साथ बादल व प्री- मानसून गतिविधियां भी दिखाई देगी।
अगले दो दिन तक इंदौर में तापमान 41 से 42 डिग्री के आसपास रहेंगे। इसके बाद तापमान में पुन: कमी दिखाई देगी। गुरुवार को प्रदेश में नौगांव में अधिकतम तापमान 46 डिग्री, ग्वालियर में 45.3 डिग्री खजुराहो में 44.6 डिग्री, रीवा में 44 डिग्री, सतना में 44.2 डिग्री, सीधी में 44.4 डिग्री, टीकमगढ़ व उमरिया में 43.5डिग्री, गुना में 44.4 डिग्री, राजगढ व रायसेन में 43.4, शाजापुर में 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को नौगांव व ग्वालियर में लू चली। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में प्रदेश में ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, दमोह, छतरपुर व टीकमगढ़ जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।
Posted By: Sameer Deshpande
- Font Size
- Close
- # indore weather update
- # weather in indore
- # indore weather report
- # indore weather forecast
- # temperature in indore
- # indore news
- # indore news hindi
- # madhya pradesh news
- # mp news
- # इंदौर का मौसम
- # इंदौर का तापमान
- # इंदौर में गर्मी
- # इंदौर न्यूज
- # इंदौर न्यूज हिंदी
- # मध्य प्रदेश न्यूज
- # एमपी न्यूज