Indore Municipal Corporation: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर के अभय प्रशाल में इंदौर नगर निगम के 24वें महापौर के रूप में पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा पार्षदों का शपथ समारोह आरंभ हो गया है। पहले भार्गव ने महापौर पद की शपथ ली।कलेक्टर मनीष सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ लेकर भार्गव ने भारत माता की जय का नारा लगाया और माहौल राम राम जय राजाराम गीत से गूंज उठा। उन्होंने शपथ लेने के बाद मंच से नीचे उतकर सफाई मित्रों का सबसे पहले अभिवादन किया। इसके बाद सिलसिलेवार पार्षदों को शपथ दिलाई गई। समारोह के बाद भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि वे देवी अहिल्या के आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं और अंतिम पंक्ति के शख्स के लिए संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने अपने गुरुजनोंं और वरिष्ठ नेताओं का भी उल्लेख किया। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता समारोह में मौजूद थे।
पुष्यमित्र बोले इंदौर को बंगलुरू और हैदराबाद से आगे ले जाने का प्रयास करूंगा। दुनिया का ऐसा शहर बनाएंगे जहां तकनीक, ग्रीनरी, हाई टेक और स्मार्ट सिटी में इंदौर की विश्व में चर्चा हो । तीन माह में जो काम करने हैं उसके संकल्प को जारी करेंगे। सब मिलकर इंदौर का विकास करेंगे।
मंत्री तुलसी सिलावट ने समारोह को संबोधित करते हुए भार्गव को शुभकामनाएं दी। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वे मुख्यमंत्रीजी की ओर से शहर की जनता का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं सीएम की ओर से इंदौर की जनता को आश्वस्त करता हूं कि इंदौर के विकास के लिए मप्र सरकार की ओर से कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पूरे देश में इंदौर ने अपना नाम कमाया है। अमृत महोत्सव वर्ष पर इंदौर आज तिरंगामय है। उन्होंने सभी से भारत माता की जयकार लगवाई। उन्होंने कहा कि यह शहर देवी अहिल्याबाई की नगरी है। आदरणीय सुमित्रा ताई ने लोकसभा अध्यक्ष रहते इस शहर को संवारा है। इंदौर को भारत का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने में सबने भूमिका निभाई है। इंदौर के विकास को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार अपने एजेंडे में रखते हैं। यह सीएम शिवराज के सपनों का शहर है।उम्मीद है भार्गव इंदौर के विकास को नया स्वरूप देंगे। उन्होंने इस मौके पर सभी को पांच संकल्प दिलाए।स्वर्णिम इंदौर बनाने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए गौरव का क्षण है कि पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर के विकास शपथ ली है। पुष्यमित्र इंदौर की आकांक्षा और अपेक्षा के अनुरूप शहर को आगे ले जाएंगे। इंदौर आर्थिक के साथ सांस्कृतिक राजधानी भी है।इंदौर की जनता स्वागत योग्य है जिसने पीएम के स्वच्छता के सपने को साकार किया।
कलेक्टर मनीष सिंह महापौर व पार्षदों को शपथ दिलवाएंगे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वंदे मातरम का गायन किया गया।किन्नर समूह के सदस्यों ने अतिथियों के साथ पुष्यमित्र भार्गव को माला पहना स्वागत किया। समारोह में आरंभ में 11 बटुकों ने स्वस्तिवाचन किया । इसके बाद शंखनाद किया गया।
LIVE : प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री @vdsharmabjp की उपस्थिति में इंदौर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह।https://t.co/hs1pEWuHji
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) August 5, 2022
कार्यक्रम स्थल पर उत्सवी माहौल है।ढोलढमाकों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओंं के आने का सिलसिला जारी है। कार्यक्रम स्थल पर लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर लहरा रहे हैं। समारोह में अनेक नवनिर्वाचित पार्षद साफा बांधकर पहुंचे हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह, वी डी शर्मा कार्यक्रम में पहुंचे । नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी पहुंच गए हैं।
पार्षद ढोल नगाड़ों , पार्टी ध्वज और तिरंगे के साथ शपथ समारोह में पहुंचे। मंत्री भूपेंद्र सिंह कार्यक्रम में पहुंचने वाले है। मंच पर पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा, कृष्णमुरारी मोघे, मालिनी गौड़, मंत्री उषा ठाकुर पहुंची हैंं।किन्नर समूह के प्रतिनिधि भी शुभकामनाएं देने के लिए आए हैं।
Indore Municipal Corporation: इंदौर में नवनिर्वाचित महापौर और भाजपा पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह अब से कुछ देर में#mpnews #indorenews #indorenagarnigam https://t.co/njbtHtnJKo pic.twitter.com/NhfVOfLyWv
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 5, 2022
Indore Municipal Corporation: इंदौर में नवनिर्वाचित महापौर और भाजपा पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज#mpnews #indorenagarnigam https://t.co/njbtHtnJKo pic.twitter.com/klJErAtSl1
— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 5, 2022
समारोह के लिए आयोजन स्थल को तिरंगे की थीम पर सजाया गया है। सबसे पहले 11बटुक स्वस्तिवाचन करेंगे। इधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि हम कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हमारे पार्षद शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में शपथ लेंगे।
'मैं पुष्यमित्र भार्गव, जनता के सहयोग के लिए आज से हमेशा मौजूद रहूंगा" - 'मैं पुष्यमित्र भार्गव... शहर की जनता के बीच नगर निगम संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। मेरा और मेरी टीम का यह प्रयास होगा कि निगम के मौजूदा शहर विकास संबंधित कार्य समय पर पूर्ण हों।" ये बातें नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शपथ लेने से पहले नईदुनिया के माध्यम से जनता के लिए कही।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त जी शर्मा और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं महामंत्री भगवान दास सबनानी शपथ समारोह में भाग लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पार्षद अपने समर्थकों के साथ ढोल ढमाकों के साथ पहुंच रहे हैं। आज शपथ समारोह में शहर के संतों को भी आमंत्रित कर अग्रिम पंक्ति में स्थान दिया गया है।
इंदौर में 23 महापौर अब तक बन चुके हैं । भार्गव 24 वें महापौर के तौर पर शपथ लेंगे। आयोजन स्थल पर केवल प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के ही चित्र स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा क्रांतिकारियों की तस्वीर लगाई गई है।
हर बुधवार होगी इंदौर 311 एप पर लंबित शिकायतों की समीक्षा
इंदौर। सीएम हेल्पलाइन व इंदौर 311 एप पर लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए हर जोन स्तर पर बुधवार को बैठक होगी। इसमें जोनल अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल होंगे। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने इस संबंध में निर्देश दिए। आयुक्त ने सीवरेज, पीएम स्व निधि, राजस्व, जनकार्य, उद्यान विभाग, विद्युत विभाग, नर्मदा व अन्य विभागों में सीएम हेल्पलाइन व इंदौर 311 हेल्पलाइन से संबंधित लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों पर तोड़े गए भवनों के मलबे को हटाने के लिए विशेष तौर पर काम किया जाएगा। हर जोनल कार्यालय पर पांच से छह कर्मचारियों की गैंग बनाकर मलबा उठवाया जाएगा। इस गैंग के साथ निगम के वर्कशाप के माध्यम से दो ट्रैक्टर व ट्राली भी दी जाएगी।
Posted By: Hemraj Yadav
- Font Size
- Close