Today in Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर में धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 29 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की शिव महापुराण कथा होगी ।सिंधी समाज का सम्मान समारोह और मलयाली समाज की मंडल पूजा में समाजजन भाग लेंगे। इसके साथ चंपा षष्ठी के अवसर पर मल्हारी मार्तंड मंदिर में बाजरा और बैंगन के भर्ते का भोग लगेगा।
- दिगंबर जैन समाज के सन्मति स्कूल नौलखा में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव का समापन होगा। इसमें अभिषेक सुबह 5.30 बजे, भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक सुबह 7.15 बजे और प्रतिमाओं की स्थापना सुबह 11 बजे होगी। इसके अतिरिक्त अतिशयकारी पार्श्वनाथ भगवान का प्रथम महामस्तकाभिषेक होगा।
- मलयाली भाषियों की 60 दिनी मंडल पूजा महालक्ष्मी नगर स्थित श्री गणेश एवं अयप्पा मंदिर में होगी। इसमें सुबह 6 से 9 बजे तक विभिन्न पूजा होंगी। शाम 7.30 बजे दीप आराधना होगी।
- आठ दिनी दत्त जयंती महोत्सव पलसीकर कालोनी स्थित दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में मनाया जाएगा। इसमें गुरुचरित्र ग्रंथ का सामूहिक पारायण सुबह 7.30 बजे से होगा। इस मौके पर करुणा त्रिपदी, दत्त बावनी तथा दिगम्बरा दिगम्बरा महामंत्र का जाप शाम 6 बजे होगा ।
- चंपा षष्ठी पर मल्हारी मार्तंड मंदिरों में मल्हारी मार्तंड को बाजरे की रोटी और बैंगन के भर्ते का भोग लगाया जाएगा। इस अवसर पर उषानगर, रामबाग, माणिकबाग, स्कीम 78 स्थित मल्हारी मार्तंड मंदिर में दर्शन पूजन के लिए दिनभर भक्तों का मेला लगेगा।
- पुस्तक मेले का आयोजन सम्राट होटल एमजी रोड पर सुबह 11 बजे से होगा। इसमें विभिन्न विषयों पर आधारित दो लाख किताबों को परखने का अवसर मिलेगा। किताबें धर्म-विज्ञान, किस्से, कहानियों और कविताओं पर आधारित हैं।
- सात दिनी शिव महापुराण कथा दलालबाग, किला मैदान रोड पर दोपहर 2 बजे से होगी। कथा कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले के मुखारबिंद से होगी। चार लाख वर्गफीट में लगे पंडाल में डेढ़ लाख लोगों के लिए बैठक व्यवस्था रहेगी। प्रवेश छह गेट से होगा।
Posted By: Hemraj Yadav
- Font Size
- Close