Today in Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम 27 मई को आयोजित किए जाएंगे। इसमें महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 11 दिनी श्रीराम महायज्ञ में सैकड़ों की संख्या में भक्त परिक्रमा लगाएंगे। शहर के पश्चिम क्षेत्र में सात दिनी खाटू श्याम महोत्सव शोभायात्रा में रामकथा होगी।
- अरण्य धाम संत आश्रम स्कीम नंबर 78 में 11 दिवसीय नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ सुबह 9 बजे से होगा। यज्ञ के लिए बनी 1800 वर्गफीट की यज्ञशाला में अनूठा मनोहारी प्रयोग किया गया है। इसमें प्रभु राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के 100 चित्र लगाए गए है। इसके आश्रम परिसर को तोरण बंदनवार से आकर्षक सज्जा की गई है।
- आर्ट आफ लिविंग संस्था द्वारा चार दिनी उत्कर्ष योगा शिविर एलआइजी स्थित श्रीकृपा सेंटर पर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर 8 से 12 और 13 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए होगा। इसमें श्रीश्री रविशंकर द्वारा बताई गई ध्यान और प्रणायाम की विभिन्न विधियां बताई जाएंगी। इससे बच्चे शांत, प्रसन्न, बेहतर स्मरण शक्ति, रचनात्मकता, मन की स्पष्टता वृद्धि होती है
- एयरपोर्ट रोड स्थित अंबिकापुरी के खाटू श्याम धाम का सात दिवसीय रजत जयंती महोत्सव का आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन प्रख्यात शर्मा बंधु के श्रीमुख से रामकथा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक मंदिर परिसर में होगी। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेंगे।
- आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद के मुखारविंद से सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा मनोरमागंज स्थित गीता भवन के सत्संग सभागृह में होगी। कथा प्रतिदिन शाम 4 से शाम 7 बजे तक होगी। प्रसंग अनुसार उत्सव का आयोजन भी होगा।
- माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसमें चिंतक-विचारक विजयशंकर मेहता का व्याख्यान रात 8 बजे एयरपोर्ट रोड स्थित दलालबाग पर होगा। इसमें समाज के 15 कपल क्लब सहभागिता कर रहे हैं। इसी दिन जुम्बा का मेगा इवेंट का आयोजन आरके डागा माहेश्वरी स्कूल में सुबह 7 बजे होगा। सात दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर अग्रवाल आई हास्पिटल और वेंकटेश मंदिर छत्रीबाग में गो सेवा का आयोजन होगा।
Posted By: Hemraj Yadav
- # Today in Indore
- # Todays Event in Indore
- # Program List in Indore
- # Indore City Latest News
- # Indore News in Hindi
- # Indore Samachar
- # इंदौर में आज के कार्यक्रम
- # इंदौर शहर में आज के कार्यक्रम
- # इंदौर समाचार