Today in Indore इंदौर (नईदनिया प्रतिनिधि)। शहर में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में 28 मई को दिनभर शहर में विभिन्न संगठनों के कई कार्यक्रम होंगे। इसमें मालवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अतिरिक्त नौ दिनी रामकथा का समापन होगा। इस दौरान मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
- प्राचीन खजराना गणेश मंदिर में खजराना गणेश का सुबह 6 बजे श्रृंगार और आरती की जाएगी। इसमें गणेश भक्त प्रतिदिन की तरह श्रद्धा व उल्लास से शामिल होंगे। दर्शन का सिलसिला दिनभर कोरोना प्रोटोकाल के नियमों के पालन के साथ चलेगा।
- नाम-जप परिक्रमा लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में सुबह 7.45 बजे निकलेगी। इसमें भक्त वेकेंट रमणा गोविंदा का जयघोष लगाते शामिल होंगे। परिक्रमा के बाद श्रृंगार दर्शन का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक मंदिर के पट बंद होने तक चलेगा।
- नौ दिनी श्रीराम कथा बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से मां कनकेश्वरी गरबा परिसर, आइटीआइ रोड पर होगी। कथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगी। इसका आज समापन होगा।
- सात दिनी मालवा उत्सव में मेले की शुरुआत 4 बजे से लालबाग में होगी। उत्सव के लिए आयोजन स्थल को होलकरकालीन स्वरूप दिया गया है। इसमें जहां महेश्वर घाट दिखेगा तो शिव मंदिर भी नजर आएगा। होलकर कालीन बाड़े को दर्शाते दो हाथी द्वार पर दिखाई देंगे। मंच के मध्य देवी अहिल्याबाई को विराजित किया गया है। होलकरकालीन बाड़े को आकार पचास कलाकारों ने दस दिनों में दिया। शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
- यंग इंडिया क्लब के तत्वावधान में जिंसी चौराहा स्थित मंशापूर्ण शनि मंदिर में तीन दिवसीय शनि जयंती महोत्सव का आयोजन 28 से 30 मई तक किया जाएगा। पहले दिन शाम 6 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी रामायण मंडल द्वारा सुंदरकांड की प्रस्तुति के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। 29 मई को शाम 6 बजे फूल बंगला सजेगा। 30 मई को सुबह 8 से 10 बजे तक पूजन-अर्चना, 12 से 4 बजे तक श्रृंगार एवं वट पूजा, दोपहर 4 से 6 बजे तक यज्ञ एवं हवन पूजा होगी।
- जय गुरुदेव आश्रम के तत्वावधान में दो दिनी सत्संग एवं वार्षिक भंडारा तेजाजी नगर स्थित ग्राम मिर्जापुर में होगा।पहले दिन सुबह 8 बजे गुरुदेव की प्रतिमा पर दर्शन-पूजन शुरू होगा। सुबह 9 बजे से तेजाजी नगर चौराहे पर मानव सेवा कार्यों के तहत भक्तों द्वारा आने-जाने वाले राहगीरों के लिए भोजन एवं शरबत का वितरण करगे। सुबह 11 से 3 बजे तक सत्संग और दोपहर 3 बजे बाद से महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। 29 मई को आश्रम में सुबह 8 बजे दर्शन पूजन और दोपहर 11 बजे से प्रवचन होंगे।
- शनि जयंती महोत्सव में संगीत का कार्यक्रम रात 8.30 बजे से होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रोता भाग लेंगे। महोत्सव 30 मई शनि जयंती तक चलेगा।
Posted By: Hemraj Yadav
- Font Size
- Close