Today in Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 17 मार्च को होंगे। इसमें साईं भक्तों द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त वार्षिकोत्सव के आयोजन और संगीत प्रेमियों के लिए संगीत के कार्यक्रम भी होंगे।

- देवी अहिल्या साईं सोशल भक्त समिति की प्रभातफेरी बापू गांधी नगर से सुबह 6.15 बजे निकलेगी। प्रभातफेरी का स्वागत विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा।

- केंद्रीय साईं भक्त सेवा समिति के तत्वावधान में साईं बाबा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रभातफेरी प्रीतिनगर बंगाली चौराहा से निकलेगी। 22 दिनी प्रभातफेरी के समापन के पश्चात 30 मार्च रामनवमी पर्व पर साईं बाबा की पालकी यात्रा भी बड़ा गणपति मंदिर से निकाली जाएगी।

- गोविंदराम सेकसरिया प्रौधोगिकी एवं विज्ञान संस्थान का वार्षिकोत्सव प्रेस्टीज कालेज परिसर में सुबह 10 बजे से मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न गतिविधियां होंगी। इसके अतिरिक्त प्रेस्टीज इंस्टीटयूट आफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च का वार्षिक उत्सव मंथन स्कीम 74 स्थित कालेज परिसर में सुबह 11 बजे से होगा। इसमें भी कई गतिविधियों का आयोजन होगा।

- संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रीतमलाल दुआ सभागृह में शाम 6.30 बजे से होगा। इसमें गायक सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन का उद्देश्य नए कलाकारों को मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर पार्षद सुरेश कुरवाड़े व वरिष्ठ उत्तम सिंह वालिया व सरिता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा इंदौर जिला इकाई का फाग उत्सव त्रिपुरेश्वर महादेव मंदिर महालक्षमी नगर में शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें समाजजन फाग लेकर फूलों से होली खेलेंगे। इसके साथ ही फाग गीतों की प्रस्तुति भी गायक कलाकारों द्वारा दी जाएगी।

Posted By: Hemraj Yadav

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close