इंदौर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इंदौर-जबलपुर-इंदौर ट्रेन के समय में बदलाव किया है। बदलाव 1 दिसबंर से लागू होगा।
मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार ट्रेन संख्या 02291 इंदौर-जबलपुर विशेष ट्रेन 2 दिसंबर से इंदौर से शाम 7.30 बजे रवाना होगी। यह 7.56 बजे देवास पहुंचेगी। मक्सी 8.48 बजे और बेरछा 9.06 बजे पहुंचेगी। जबकि अगले दिन सुबह 5.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
जबकि ट्रेन संख्या 02292 1 दिसंबर से जबलपुर से रात 11.30 बजे रवाना होगी। जबकि बेरछा में सुबह 7.30 बजे, मक्सी 8 बजे और देवास 8.32 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन 9.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे