Today In Indore: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में धार्मिक-समाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 6 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें दत्त जयंती के अंतर्गत व्याख्यान, गुरु चरित्र पारायण सहित विभिन्न आयोजन होंगे। शहर के पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र में सात दिनी गीता जयंती पर गीता जयंती महोत्सव में संतों के प्रवचन होंगे। अयप्पा मंदिर महालक्ष्मी नगर में मंडल पूजन होगा।
- गीता जयंती महोत्सव में गीता भवन मनोरमागंज में सुबह 8 से 12 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक विष्णु महायज्ञ होगा। गीता जयंती के 65वें वर्ष में इस बार दोपहर को 1 बजे से 5 बजे तक देशभर से आए संत-विद्वानों के प्रवचन होंगे। संत गीता के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाएंगे।
- सात दिवसीय अ.भा. गीता जयंती महोत्सव 2 से 8 दिसंबर तक अग्रसेन धाम (फूटी कोठी) पर आयोजित की जाए रही है। पश्चिम क्षेत्र में अग्रसेन धाम फूटी कोठी पर गीता जयंती का महोत्सव 25 वां वर्ष है। इस बार दो सत्रों में प्रवचन सुबह 9 से 12 और दोपहर 3 से 6 बजे तक होंगे।
- आठ दिनी दत्त जयंती महोत्सव पलसीकर कालोनी स्थित दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में आयोजित किया जाएगा। इसमें गुरुचरित्र ग्रंथ के सामूहिक पारायण सुबह 7.30 बजे से होगा। इस मौके पर करुणा त्रिपदी, दत्त बावनी तथा दिगम्बरा दिगम्बरा महामंत्र का जाप शाम 6 बजे होगा ।
- केशवानंद सरस्वती आश्रम ट्रस्ट द्वारा दत्त जयंती महोत्सव में वैशाली नगर दत्त मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में खोपाली महाराष्ट्र के हेमंत प्रकाश राजोपध्याय का देश, काल, धर्म व कर्म विषय पर व्याख्यान रात 8 बजे होगा।
- दत्त मंदिर संस्थान सुदामा नगर में सात दिनी दत्त जयंती महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।इसमें प्रतिदिन गुरु चरित्र का पाठ गिरीश दीक्षित गुरुजी द्वारा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे और शाम 6 से 7 बजे तक दीप आरती होगी 5 दिसंबर को उर्मी भजन मंडल के भजन, 6 दिसंबर को रामबाग भजन मंडल के भजन होंगे। मुख्य आयोजन 7 दिसंबर को होगा। इस दिन नारदीय कीर्तन में दत्त जन्म पर व्याख्यान शाम 5.30 से 6.30 बजे होगा।
- मलयाली भाषियों की 60 दिनी मंडल पूजा की शुरुआत गुरुवार से महालक्ष्मी नगर स्थित श्री गणेश एवं अयप्पा मंदिर पर होगी। इसमें सुबह 6 से 9 बजे तक विभिन्न पूजाएं होगी। इसमें शाम को 7.30 बजे दीपराधना होगी। इसके पश्चात भजन संध्या आयोजित की जाएगी।समाजजन 41 दिनी व्रत का दूसरा व्रत रखेंगे।
Posted By: Sameer Deshpande
- Font Size
- Close