जबलपुर ,नईदुनिया प्रतिनिधि। स्टेट बार कौंसिल की सभी पुरानी समितियां भंग कर दी गईं। इसी के साथ नवीन समितियां गठित कर दी गईं। गीता शुक्ला को सचिव का कार्य सौंप दिया गया।पांच सदस्यीय कार्यकारिणी समिति गठित-सामान्य सभा में मौजूद नये चेयरमेन विवेक सिंह की अनुमति से पांच सदस्यीय कार्यकारिणी समिति की गठन किया गया। जिसमें जितेन्द्र शर्मा, डीएन पाठक, राजेश व्यास, डॉ. विजय कुमार चौधरी, राजेश पांडे को नियुक्त किया गया है।नामांकन समिति गठित-वहीं नामांकन समिति ए में मनीष तिवारी, राजेश शुक्ला, आरके सिंह सैनी को निर्वाचित किया गया। वहीं नामांकन समिति बी में प्रेम सिंह भदौरिया, राजेश व्यास व डीएन पाठक को नियुक्त किया गया है।अनुशासन समिति ये हुए निर्वाचित-वहीं एसबीसी की अनुशासन समिति ए में दिनेश नारायण पाठक, राजेश पांडे को निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं मनोनीत सदस्य हेतु प्रमोद ठाकरे को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। वहीं अनुशासन समिति बी में मनीष तिवारी व आरके सिंह सैनी निर्वाचित हुए। वहीं सदन में मनोनीत सदस्य हेतु मणिकांत शर्मा को स्वीकार किया गया। वहीं इंदौर में अनुशासन समिति के लिये सुनील गुप्ता, डा. विजय कुमार चौधरी व मनोनीत सदस्य पर वरिष्ठ अधिवक्ता एलएन सोनी को चुना गया। वहीं ग्वालियर के लिये जय प्रकाश मिश्रा, राजेश कुमार शुक्ला व मनोनीत सदस्य के लिये अधिवक्ता नवल गुप्ता को चुना गया। इसके साथ ही वित्त समिति, भवन समिति, पुस्तकालय समिति सहित अन्य समितियों का गठन किया गया।आठ को-चेयरमेन नियुक्त-बैठक में उपस्थित सदस्यगणों ने चेयरमेन की अनुमति से 14 जनवरी 2021 के आदेश से नियुक्ति समस्य को-चेयरमेन की नियुक्तियां निरस्त करते हुए आठ नये को-चेयरमेन नियुक्त किये है। जिनमें मनीष दत्त, डा विजय कुमार चौधरी, राधेलाल गुप्ता, डीएन पाठक, जगन्नाथ त्रिपाठी, प्रेम सिंह भदौरिया, राजेश व्यास व मनीष तिवारी को सर्वसम्मति से को-चेयरमेन निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में किसी भी अधिवक्ता संघ व अन्य कार्यक्रमों में समस्त को-चेयरमेन को अध्यक्ष का दर्जा प्राप्त होगा।
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close