जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। संत विनोबा भावे, महर्षि महेश योगी, आचार्य रजनीश ओशो व श्री श्री रविशंकर के नजदीक रह चुके शहर की शान जादूगर एसके निगम के जन्मोत्सव को जादू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान देश-दुनिया में संस्कारधानी का नाम रोशन करने वाले हरफनमौला अभिनेता रघुवीर यादव का उनके अपने शहर में शहीद स्मारक मंच पर भाव-भीना अभिनंदन किया गया। अलंकृत होने पर उन्होंने भावुक होकर समूचे जबलपुर के प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त किया। इस दौरान दूसरी प्रतिभाओं के साथ आगरा सहित अन्य शहरों से आए जादूगर भी सम्मानित हुए। वक्ताओं ने कहा कि जादूगर एसके निगम महज कलाकार नहीं प्रतिभा उन्नायक भी हैं।
अतिथियों ने कहा:
विश्व के 180 देशों के विभिन्न नगरों में हजारों जादुई कार्यक्रम देकर विश्वविख्यात होने वाले जादूगर एसके निगम में संस्कारवानी का गौरव बढ़ाया है। आपने उदारतापूर्वक नगर के प्रतिभाशाली कलाकरों को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर पहुंचाने के जो प्रयत्न किए वे स्तुत्य है। यह उद्गार विचार शहीद स्मारक भवन में आयोजित निराम जन्मोत्सव समारोह में आमंत्रित अतिथियों ने व्यक्त किए।
जादूगर निगम जबलपुर के गौरव : महापौर
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने जादूगर निगम को नगर का गौरवशाली सपूत बताया। डा. जितेंद्र जामदार व अजय विश्नोई ने कहा कि जादूगर निगम उच्चकोटि के कलाकार हैं। विधायक विनय सक्सेना ने उन्हें एक संवेदनशील श्रेष्ठ व्यक्ति निरूपित किया। रादुवि के कुलपति कपिल देव मिश्र व बाबू विश्वमोहन ने निगम को नए कलाकारों का मार्गदर्शक कहा। पं. नित्यनिरंजन खम्परिया व सागर के डा. अशोक तिवारी ने कहा कि जादूगर निगम के अनुभवों से सीख लेकर जादू को पाठ्यक्रम में स्थान देना चाहिए।
जादूगरों ने जादू दिखाया हुए अलंकृत :
इस अवसर पर देश के तीन सुप्रसिद्ध जादूगरों अखिलेश जैसवाल- आगरा, सुनील रावल- गुजरात, जितेन्द्र बघेल, उत्तर प्रदेश सहित फिल्म कलाकार रघुवीर यादव, बीके तिवारी, इशिता विश्वकर्मा, शाजी अहमद एडवोकेट वरुण तन्खा समाजसेवी चमन श्रीवास्तव, रंगकर्मी लक्ष्मण सिंह चौहान को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
रघुवीर यादव ने चर्चित डायलाग प्रस्तुत कर समां बांधा :
जादूगरों ने क्रमश: अपने जादुई करतब दिखाकर दर्शकों को अचम्भित किया। सम्मानित अभिनेता रघुवीर यादव ने चर्चित डायलाग प्रस्तुत कर समां बांधा। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ। निगम के जन्मोत्सव की शुरूआत स्वर झंकार संस्था द्वारा नगर के कलाकारों के गायन से हुई। अतिथियों का स्वागत आर के देहनगुरिया, अंकिता निगम, जसवीर चौपड़ा, शफीका, डा. राजीव श्रीवास्तव, माधुरी मिश्रा, रश्मि श्रीवास्तव, सतीश पटेल, राजीव गुप्ता ने गुजर किया। इस अवसर पर नगर की अनेक संस्थाओं और विशिष्ठजनों ने जादूगर निगम का शाल, श्रीफल, पुष्प मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतुल श्रीवास्तव, राजेश पाठक प्रवीण ने एवं आभार प्रदर्शन विजय जयसवाल ने किया। जादूगर निगम ने भी उपस्थित समस्तजनों से मिली शुभकामनाओं के प्रति आभार ज्ञापित किया।
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close