जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जबलपुर शहर की सड़कों पर जहां- तहां बनाए गए मनमर्जी के बेढंगे स्पीड ब्रेकर वाहन चालकों के कंधों को चोटिल कर रहे हैं। ट्रैफिक इंजीनियरिंग को दरकिनार कर बनाए गए एक फीट तक की ऊंचाई के स्पीड ब्रेकर वाहनों के साथ ही चालकों को इस कदर डैमेज कर रहे हैं कि आने वाले समय में वह चलने लायक भी नहीं रहेंगे।
मुख्य सड़कों में बना दिए ऊंचे ब्रेकर, जिम्मेदार आंख मूंदे रहे: शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली मोहल्लों की सड़कों में ब्रेकर की आदर्श ऊंचाई नियमों को दरकिनार कर लोगों ने अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार ऊंचे-ऊंचे ब्रेकर बनवा लिए हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नगर निगम के जिम्मेदार भी सड़क पर की जा रहे छेड़खानी की अनदेखी कर रहे हैं।
500 मीटर की सड़क में ही 16 ब्रेकर: शहर में मनमाने बेढंगे स्पीड ब्रेकर का एक नमूना कांचघर से लालमाटी रोड देखा जा सकता है। यहां महज 500 मीटर लंबी सड़क में ही 16 स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। इसके अलावा चुंगी चौकी से गोपाल होटल, रांझी सर्रापीपल, गढ़ा, अधारताल सहित अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के ब्रेकर बना दिए गए हैं, लेकिन नगर निगम को यह नजर नहीं आ रहे।
दिव्यांगों की मुसीबत, ब्रेकर में बहक रहे वाहन : ब्रेकर से भरी सड़कों पर दो पहिया, चार पहिया वाहन चालक तो परेशान है ही। ट्राइसाइकिल पर चलने वाले दिव्यांगों भी रोजाना मुसीबत झेल रहे हैं। ब्रेकर पर ट्राइसाइकिल अटक जाती है। वाहन पर नियंत्रण खोने से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
ये है आदर्श स्पीड ब्रेकर के नियम:-
- आदर्श स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई 10 सेंटीमीटर
- 3.5 मीटर व वृत्ताकार क्षेत्र 17 मीटर
- वाहन चालकों को सचेत करने के लिए 40 मीटर पहले चेतावनी बोर्ड जरूरी।
- थर्मोप्लास्टिक पेंट से पट्टियां बनाई जानी चाहिए, रात में भी नजर आएं
Posted By: Ravindra Suhane
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे