जबलपुर,नईदुनिया प्रतिनिधि।केंद्रीय जेल से पैरोल पर रिहा हुआ कैदी तय तारीख पर वापस नहीं लौटा। जिसे पकड़ने के लिए सिविल लाइन पुलिस छिंदवाड़ा से सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा। आरोपित को वापस जिला जेल लाया गया। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय राम स्वरूप मर्सकोले पिता बालक सिंह मर्सकोले ग्राम अटामा थाना छपारा जिला सिवनी को 17 नवंबर 2022 को 16 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। उसे दो दिसंबर को केंद्रीय कारागार में हाजिरी देनी थी लेकिन आरोपित नहीं पहुंचा। इसके बाद बंदी और जमानतदार के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई थी। यहां से एक टीम बनाकर आरोपित को पकड़ने के लिए रवाना किया गया। पुलिस के मुताबिक तीन दिसंबर को टीम बंदी को ग्राम गोरपानी थाना गोरपानी छिंदवाड़ा से पकड़कर लाई। उसे चार दिसंबर को सुबह जेल में दाखिल किया गया।
विस्थापितों की बस्ती में डोर-टू-डोर सर्वे
जबलपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गोपालपुर भड़पुरा (तेवर) स्थित मदनमहल पहाड़ी के विस्थापितों की बस्ती में लगाये गये विशेष शिविर के दौरान डोर-टू-डोर सर्वे किश गया। इस दौरान 343 परिवारों के 767 पात्र व्यक्तियों से मतदान सूची में नाम जुड़वाने आवेदन प्राप्त किए गए। मदनमहल पहाड़ी के विस्थापितों की तेवर स्थित बस्ती में पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने डोर-ट-डोर सर्वे का कार्य तहसीलदार जबलपुर स्वाति सूर्या एवं तहसीलदार शहपुरा विंकी सिंघमारे के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सर्वे दल द्वारा पात्र विस्थापितों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए गए।
Posted By: Rajnish Bajpai
- Font Size
- Close