Jabalpur News :जबलपुर (नई दुनिया प्रतिनिधि)। पत्रकार स्व. अरुण शुक्ला स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार इस साल नईदुनिया के फोटो पत्रकार अमित सोनी को दिया जाएगा। 20 फरवरी को आयोजित होने वाले समारोह में अरुण शुक्ला स्मृति सम्मान, युवा पत्रकार पुरस्कार के अलावा माया शुक्ला स्मृति महिला पत्रकारिता पुरस्कार व सुशीला शुुक्ला स्मृति श्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार समारोह अरुणोदय 2023 भी आयोजित किया जाएगा।

आयोजन समिति के प्रमुख आशीष शुक्ला ने बताया कि इस गरिमामय आयोजन में पिछले ढाई दशक से ज्यादा समय से नगर के श्रेष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जा रहा है। श्रेष्ठ पत्रकारों का चयन शहर के प्रतिष्ठित संपादकों की चयन समिति ने किया जिसमें वर्ष 2022के लिए अरुण शुक्ल स्मृति वरिष्ठ पत्रकारिता सम्मान के लिए सच्चिदानंद शेकटकर, युवा पत्रकारिता सम्मान के लिए नई दुनिया के अमित सोनी के साथ सुधीर श्रीवास, वीरेन्द्र रजक और नीरज उपाध्याय को चुना गया है।

माया देवी स्मृति श्रेष्ठ महिला पत्रकारिता पुरस्कार के लिए आस्था ब्यौहार व इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए राकेश श्रीवास का चयन किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर एमसी डावर को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में सुशीला शुक्ला की स्मृति में महिला एवं बाल विकास विभाग से चयनित दो सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान टेलीफोन डायेक्टरी अरूणोदय 2023 का विमोचन भी अतिथियों के द्वारा किया जाएगा।

Posted By: Dheeraj Bajpaih

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close