Jabalpur News : जबलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पार्षद बनना राजनीति की प्राथमिक पाठशाला है। वार्ड के पार्षद चुनाव जीतकर गली मोहल्ले और बूथ स्तर तक से सीधे जुड़े होते हुए वार्ड का मूलभूत विकास करके सेवा करते हैं, जनता अपनी समस्या सर्वप्रथम पार्षदों को ही बताती है इसलिए पार्षद ही जनसेवा और विकास की मुख्य इकाई होते हैं। यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों की आयोजित बैठक में संभागीय कार्यालय रानीताल में कहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि नगर निगम जनता की सेवा का सबसे प्रमुख माध्यम है। आदमी अपने राजनीतिक जीवन में सर्वप्रथम पार्षद बनकर ही जनता की सेवा करता है और परिणाम स्वरूप उच्च राजनीतिक पदों पर पहुंचता है। इसलिए पार्षदों को बहुत मेहनत से काम करते हुए जनता की सेवा करनी चाहिए।

प्रभात साहू ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं इसीलिए पार्षदों को और कड़ी मेहनत करना होगी ताकि पुनः विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनाकर जनसेवा का क्रम निरंतर जारी रखें ।

बैठक में पूर्व महापौर सुशीला सिंह, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, पूर्व निगम अध्यक्ष राजकुमार मेहता, निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, राजेश मिश्रा, अभय सिंह ठाकुर, सहित भाजपा के समस्त पार्षद एवं पूर्व पार्षद उपस्थित थे।

Posted By: Dheeraj Bajpaih

Mp
Mp
 
google News
google News