जबलपुर,नईदुनिया प्रतिनिधि। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस केन्द्रीय कारागार से मिली पैरोल के बाद फरार हुए बंदियों और उनके जमानतदारों के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने रविवार को प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि सिवनी के छपारा स्थित ग्राम अटामा निवासी रामस्वरूप मस्कोले को 17 नवम्बर को पैरोल पर छोड़ा गया था। उसे दो दिसम्बर को जेल वापस आना था, लेकिन वह नहीं आया। उसकी पैरोल पर छिंदवाड़ा निवासी चिंता और आशाराम ने जमानत ली थी। रामस्वरूप के न लौटने पर दोनों से सम्पर्क का प्रयास किया गया, लेकिन वे भी नहीं मिले। जिसके बाद जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर पुलिस ने रामस्वरूप, चिंता और आशाराम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
पुराने विवाद को लेकर युवक को मारा चाकू
जबलपुर। शनिवार रात एक युवक पर पुराने विवाद को लेकर चाकू से वार हुआ। मामले में घमापुर पुलिस ने आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि झामनदास चौक निवासी विजय डुमार की दिनेश डुमार से रंजिश थी। शनिवार रात विजय झामनदास के पास से गुजर रहा था, तभी दिनेश ने उसे रोका और उस पर चाकू से वार कर दिया।महिला के घर चोरीजबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। बरगी के ग्राम बरबटी में रहने वाली महिला के घर में शनिवार को चोरी हो गई। बरगी पुलिस ने बताया कि बरबटी निवासी गायत्री बाई मरावी शनिवार को काम पर गई थी। इस दौरान चोरों ने उसके घर का ताला तोड़ा और अंदर से पांच हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन समेत अन्य माल पार कर दिया। पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close